1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Akshay Kumar संग टूटी सगाई पर Raveena Tandon ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दिमाग में एक बात अब भी अटकी है...

Akshay Kumar संग टूटी सगाई पर Raveena Tandon ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दिमाग में एक बात अब भी अटकी है...

 Published : Feb 08, 2023 01:12 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 01:12 pm IST

Raveena Tandon and Akshay Kumar: रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी उन बॉलीवुड जोड़ियों में शुमार है जो अपने ऑन स्क्रीन रोमांस के साथ रियल लाइफ लवस्टोरी के कारण भी सुर्खियों में रही। दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन ये जोड़ी टूट गई, अब सालों बाद इस बारे में रवीना ने बात की है।

Raveena Tandon and Akshay Kumar- India TV Hindi
Raveena Tandon and Akshay Kumar Image Source : INSTAGRAM

Raveena Tandon and Akshay Kumar: अमिताभ बच्चन जया बच्चन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी तक बॉलीवुड के कई कलाकारों को ऑन स्क्रीन रोमांस करते-करते अपने को-एक्टर से प्यार हो गया।  इन कपल्स ने शादी की और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। लेकिन कई बार जोड़ियां शादी की मंजिल तक पहुंचने ते पहले ही टूट जाती हैं। एक ऐसी ही जोड़ी थी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जो शादी के पहले ही बिखर गई। कई साल पहले ये जोड़ी टूट गई थी, जिसके बाद अब रवीना ने अपने इस ब्रेकअप को लेकर पहली बार बात की है। उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में एक बार अब भी अटकी हुई है। 

1995 में हुई थी सगाई 

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की लवस्टोरी की शुरुआत उनकी फिल्म 'मोहरा' के सेट पर 1994 में हुई थी। दोनों एक दूसरे के दोस्त बने और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद इस कपल ने सगाई भी कर ली। लेकिन सगाई टूट गई और कपल अलग होग गया। इसके बाद कई बार इस स्टार ब्रेकअप पर कई तरह की गॉसिप सामने आ चुकी है। लेकिन इन दोनों स्टार्स ने इस बारे में कुछ नहीं बोला। वहीं अब रवीना ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह बात उनके दिमाग में अटकी है। रवीना ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग उनकी टूटी सगाई पर अभी भी क्यों चिपके हैं? आगे क्यों नहीं बढ़ते?

टूटी सगाई पर यह बोलीं रवीना टंडन

'एएनआई' पॉडकास्ट शो में रवीना टंडन ने इस बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, 'सालों बाद भी यह चीज गूगल पर सामने आ जाती है, वह भी ऐसे जैसे इस सगाई में जो भी लोग शामिल थे उनके बीच कोई बड़ा विवाद हुआ हो।  सुनिए, एक बार जब मैं उनकी (अक्षय) की जिंदगी से बाहर निकल आई तो मैं किसी और को डेट कर रही थी और वह किसी और को डेट करने लगे थे। तो फिर कहां से जलन आएगी?'

Jagjit Singh Birth Anniversary: बेटे की मौत के बाद टूट गए थे जगजीत सिंह, जानें अनकही कहानी

लोग तो तलाक के बाद भी अलग होते हैं...

इस मामले में बात करते हुए रवीना ने आगे कहा कि वह यह बात भूल चुकी हैं कि उनकी कभी अक्षय कुमार के साथ सगाई हुई थी। रवीना ने कहा कि इस दुनिया में लोग शादी के बाद भी मूव ऑन करते हैं, तो मेरी सगाई सालों बाद भी सुर्खियों में कैसे छाई रहती है। रवीना को इस बात से हैरानी है कि वह तो इस वाकये के बाद जिंदगी में आगे बढ़ गईं, लेकिन लोग क्यों अभी भी उनकी उस टूटी सगाई को लेकर बैठे हैं।

आपको बता दें कि रवीना और अक्षय कुमार ने दोनों अपने परिवारों के संग खुश हैं। अक्षय ने ट्विंकल खन्ना संग शादी की है। वहीं रवीना ने अनिल थडानी से शादी की है। 

Hansika Motwani: एक्ट्रेस ने शेयर किया अपनी नई रिएलिटी शो का दमदार ट्रेलर, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन