1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धैर्य धनी है महागुणी है विश्व विजय है राम', रामायण के सेट की 'लक्ष्मण' ने दिखाई झलक, लोग बोले- 'संवाद में लगेगा जोर'

'धैर्य धनी है महागुणी है विश्व विजय है राम', रामायण के सेट की 'लक्ष्मण' ने दिखाई झलक, लोग बोले- 'संवाद में लगेगा जोर'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 18, 2025 07:10 pm IST,  Updated : Jul 18, 2025 07:11 pm IST

रामायण में लक्ष्मण का रोल निभा रहे एक्टर रवि दुबे ने अपने फिल्म सेट की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इस तस्वीर में रवि के साथ रणबीर कपूर और फिल्म के डायरेक्टर भी नजर आ रहे हैं।

Ravi Dubey- India TV Hindi
रवि दुबे Image Source : INSTAGRAM/ID-RAVIDUBEY2312

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था जिसमें किरदारों का इंट्रोडक्शन था। फिल्म में लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे नजर आने वाले हैं। शुक्रवार को रवि दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। जिसमें रवि अपने ऑनस्क्रीन बड़े भाई रणबीर कपूर के साथ दिख रहे हैं। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी भी पोज देते नजर आ रहे हैं। 

शानदार कैप्शन के साथ शेयर की फोटो

रवि दुबे ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'धैर्य धनी है महागुणी है विश्व विजय है राम, दिग्गज लोगों के साथ।' रवि की इस तस्वीर पर लोगों ने भी उनका सपोर्ट किया और तीनों के लुक की भी खूब तारीफ हुई। बता दें कि रवि दुबे भी टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं और अब तक 16 से ज्यादा सीरियल्स में धूम मचा चुके हैं। अब रवि दुबे जल्द ही रामायण में लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। रवि दुबे की इस फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार नजर आने वाले हैं। इनमें से रणबीर कपूर राम के किरदार में और साई पल्लवि सीता के रोल में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही कन्नड़ सुपरस्टार यश भी रावण के किरदार में दिखाई देंगे। हनुमान के रोल में सनी देओल को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है। 

पूरा हुआ फिल्म का शेड्यूल

इस महीने की शुरुआत में रणबीर कपूर, रवि दुबे, नितेश तिवारी और अन्य लोगों ने रामायण पार्ट 1 के समापन का जश्न मनाया। फिल्म के सेट से कई वीडियो वायरल हुए। एक प्रशंसक ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें रणबीर और रवि एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। अन्य वायरल वीडियो में नितेश तिवारी एक भावुक भाषण देते और पूरी टीम का धन्यवाद करते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर और रवि ने भी भाषण दिया। फिल्म 2 पार्ट्स में रिलीज के लिए तैयार है। एक पार्ट अगले साल यानी 2026 की दीपावली पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 की दीवाली के लिए तय हो गया है। खास बात ये है कि ये फिल्म बॉलीवुड में अब तक के सबसे बड़े बजट की फिल्म बनने वाली है जिसके लिए 1200 करोड़ रुपयों की लागत लगाई गई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन