1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाॅबी देओल के 'जमाल कुडु' से पहले ही सिर पर व्हिस्की का ग्लास रखकर डांस कर चुकी हैं रेखा-साधना, देखिए वीडियो

बाॅबी देओल के 'जमाल कुडु' से पहले ही सिर पर व्हिस्की का ग्लास रखकर डांस कर चुकी हैं रेखा-साधना, देखिए वीडियो

 Published : May 01, 2024 11:03 am IST,  Updated : May 01, 2024 11:06 am IST

आपको रेखा और साधना का ये डांस वीडियो जरूर देखना चाहिए, जिसमें दोनों अबरार बने बॉबी देओल की तरह व्हिस्की का ग्लास सिर पर रखकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेसेज का ये डांस वीडियो आपके होश उड़ा देगा।

Rekha, Sadhna Singh- India TV Hindi
रेखा-साधना भी कर चुकी हैं सिर पर व्हिस्की का ग्लास रखकर डांस Image Source : X

बॉबी देओल 'एनिमल' मूवी के बाद से सबके और ज्यादा फेवरेट स्टार बन चुके हैं। कुछ मिनटों के अबरार के रोल में उन्होंने इतनी वाहवाही बटोरी जितनी की उनकी कई फिल्मों से भी उन्हें नहीं मिली थी। इसी फिल्म में बॉबी देओल का एक गाना भी बेहद हिट हुआ। ये गाना है 'जमाल कुडू' जिसमें बॉबी देओल सिर पर व्हिस्की का ग्लास रखकर डांस करते नजर आए। उनका ये डांस वीडियो हर तरफ छा गया था। बच्चे तो बच्चे बड़े भी उनके इस डांस स्टेप के दीवाने हो गए थे।  लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉबी देओल ऐसा डांस करने वाले पहले फिल्मी कलाकार नहीं हैं। उनसे पहले बाॅलीवुड की दो दिग्गज एक्ट्रेस भी इस स्टेप में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। 

रेखा लगा चुकी हैं सिर पर व्हिस्की का ग्लास रखकर ठुमके

हम जिन दो एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो हैं रेखा और साधना। जी हां, बॉबी देओल ने जो अब करके दिखाया है, वो रेखा और साधना ने दशकों पहले कर दिया था। रेखा बाॅबी की तरह सेम-टू-सेम सिर पर व्हिस्की का ग्लास रखकर 36 साल पहले आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के गाने 'सासू जी तूने मेरी कद्र न जानी' में डांस कर चुकी हैं। देखिए वीडियो में रेखा इस डांस स्टेप को करती हुईं कितनी कमाल लग रही हैं।

साधना भी कर चुकी हैं सेम डांस

वहीं बाॅबी रेखा से पहले साधना भी सिर पर व्हिस्की का ग्लास रखकर ठुमका लगा चुकी हैं। साधना ने 55 साल पहले आई फिल्म 'इंतकाम' के एक गाने में सिर पर व्हिस्की का ग्लास रखकर डांस किया था। अब बाॅबी के बाद रेखा और साधना का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

नाना पाटेकर का डांस देखे

वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि नाना पाटेकर भी सिर पर ग्लास रख कर डांस करने का कमाल दिखा चुके हैं। नाना ने साल 1993 में आई फिल्म 'तिरंगा' के गाने 'पीले पीले ओ मोरे राजा... पीले पीले ओ मेरे जानी' पर सेम बाॅबी की तरह ही डांस किया था। उनका ये गाना आज भी कई लोगों को काफी पसंद है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन