1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वेडिंग रिसेप्शन के बीच रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, वीडियो देख फैंस ने की तारीफ

वेडिंग रिसेप्शन के बीच रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, वीडियो देख फैंस ने की तारीफ

 Published : Oct 29, 2023 09:00 am IST,  Updated : Oct 29, 2023 09:00 am IST

एक समय ऐसा था जब शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा दोनों एक-दूसरे से बात भी नहीं करते थे। वहीं, अब रेखा ने सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न सिन्हा के एक वेडिंग रिसेप्शन के दौरान पैर छुए हैं। सोशल मीडिया पर रेखा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Rekha, Shatrughan Sinha - India TV Hindi
रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अक्सर चर्चा में रहती हैं। रेखा हमेशा इवेंट और पार्टियों में अपने लुक के वजह से लाइमलाइट बटोरती हैं। इसी बीच एक बार फिर रेखा को एक वेडिंग रिसेप्शन में बहुत ही खूबसूरत अंदाज में देखा गया था। 69 साल की उम्र में भी रेखा अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लेती है। 28 अक्टूबर, 2023 को इस इवेंट में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां नजर आए। वहीं आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली टिमिन्स की शादी के रिसेप्शन पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा भी अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और परिवार के साथ पहुंचे। 

रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर

आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने शिकरत की थी। इस दौरान रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा को खास अंदाज में स्पॉट किया गया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा इस इवेंट की लाइमलाइट में रहे हैं। इसकी वजह उनका वायरल वीडियो है, जिसमें रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छुकर सभी को चौका दिया। साथी ही रेखा, शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के गले लगते हुए नजर आई थीं। 

ऋतिक रोशन और राकेश रोशन का दिखा जलवा 
रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेखा को शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार के साथ पैपराजी के सामने पोज देते हुए भी देखा गया। वहीं दूसरी ओर एक्टर के पैर छुने के बाद शत्रुघ्न ने उन्हें गले लगाया। कैमरे में कैप्चर हुए इस खूबसूरत पल पर लोग अपना रिएक्शन्स दे रहे हैं। इस पार्टी में सुपरस्टार ऋतिक रोशन उनके पिता राकेश रोशन, करण जौहर और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां को स्पॉट किया गया। हैं। 

रेखा का अट्रैक्टिव लुक  
पार्टी में रेखा ने ग्रीन कलर की हैवी सीक्वेंस वर्क की साड़ी में पहनी हुई थीं। रेखा जैसे ही पार्टी में आईं तो उनके लुक को देखकर पैपराजी और सभी की नजरें उन्हीं पर थम गईं। साड़ी में रेखा हमेशा की तरह सुंदर लग रही थीं। आपको बता दें, रेखा हमेशा इस तरह की हैवी वर्क वाली की साड़ी पहने नजर आती है। साड़ी में वह ज्यादातर कांजीवरम साड़ी ही पहनती हैं। 

ये भी पढ़ें-

Friends फेम Mathew Perry का हुआ निधन, संदिग्ध हाल में मिला शव

कंगना रनौत की 'तेजस' ने दूसरे दिन भी नहीं दिखा पाई कमाल, किया इतना कलेक्शन

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की ग्रैंड वेडिंग के लिए इटली रवाना हुए अल्लू अर्जुन, परिवार के साथ आए नजर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन