1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा के छुए पैर, सोनाक्षी ने दिखाई जहीर-शत्रुघ्न के बर्थडे पार्टी की खूबसूरत झलकियां

रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा के छुए पैर, सोनाक्षी ने दिखाई जहीर-शत्रुघ्न के बर्थडे पार्टी की खूबसूरत झलकियां

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jan 09, 2025 10:59 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 10:59 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पति जहीर इकबाल का जन्मदिन एक साथ पूरे परिवार के साथ मनाया। एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर इसकी झलकियां शेयर कीं, जिसमें रेखा दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूकर उनका अभिवादन करती नजर आ रही हैं।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा का परिवार Image Source : INSTAGRAM

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और अपने पति जहीर इकबाल का बर्थडे एक साथ मनाया। इस दौरान राकेश रोशन भी इस जश्न में दिखाई दिए। वहीं जन्मदिन की इस खास पार्टी में सोनाक्षी और जहीर के दोस्त भी नजर आए। एक्ट्रेस सोनाक्षी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस जश्न का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दर्शकों को पार्टी की एक झलक दिखाई गई। इस वीडियो की सबसे खास बात थी, शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा की मुलाकात, जिसने महफिल की शान बढ़ा दी। अब ये वीडियो लोगों के बीच खूब चर्चा में बना हुआ है।

शत्रुघ्न सिन्हा के रेखा ने छुए पैर

बर्थडे पार्टी में दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी शामिल हुईं, जिन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एंट्री करते ही शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छुए। सोनाक्षी की मां पूनम ने इस जश्न के दौरान रेखा को अपनी 'सोल सिस्टर' बताया। वहीं जहीर ने रेखा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर सोनाक्षी के भाई लव और कुश सिन्हा नजर आए थे जो उनकी शादी में नहीं गए थे। मुंबई में सोनाक्षी और जहीर की शादी में उनके परिवार के कुछ लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से बीते साल 23 जून को शादी रचाई थी। कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें कपल को आशीर्वाद देने कई बड़े सितारे पहुंचे थे।

सोनाक्षी ने दिखाई बर्थडे पार्टी की झलकियां

पार्टी के दौरान, सोनाक्षी ने अपने पिता की कुछ फिल्मों के पोस्टर भी दिखाए, जिसमें से एक 1972 की थी। उनकी फिल्म की ये पत्रिकाएं उन्हें पार्टी में गिफ्ट में दी गई थीं। ये थ्रोबैक वीडियो तब का है जब सोनाक्षी ने बीते महीने यानी दिसंबर में अपने पति जहीर इकबाल और पिता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्मदिन साथ मनाया था। अब 2025 में एक्ट्रेस ने इस पार्टी का ये स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ खास मोमेंट्स देखने को मिलने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन