1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 44 साल बड़े डायरेक्टर से प्यार की अफवाहें, बॉयफ्रेंड की मौत के बाद जेल में कटी रातें, अब एक्ट्रेस को मिला इंसाफ

44 साल बड़े डायरेक्टर से प्यार की अफवाहें, बॉयफ्रेंड की मौत के बाद जेल में कटी रातें, अब एक्ट्रेस को मिला इंसाफ

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 23, 2025 08:27 am IST,  Updated : Mar 23, 2025 02:04 pm IST

सीबीआई ने बीते रोज सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपनी फाइनल रिपोर्ट सबमिट कर दी है। इस रिपोर्ट में रिया चक्रवर्ती पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

rhea chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस रहीं हैं जिनके अपनी उम्र से बड़े लोगों के साथ अफेयर रहे और खुशहाल परिवार चले। लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिनके अफेयर की खबरें 44 साल बड़े डायरेक्टर्स के साथ रहे। इतना ही दोनों की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड की मौत के बाद पूरी दुनिया ही पलट गई। एक्ट्रेस को कई रातें जेल में बितानी पड़ीं। अब इसी मामले में एक्ट्रेस के लिए राहत की खबर आई है। जिन आरोपों के चलते एक्ट्रेस को जेल में रातें काटनी पड़ीं अब उन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की। रिया ने अब तक अपने करियर में 15 स ज्यादा फिल्में और सीरियल्स में काम किया है। रिया के बॉयफ्रेंड रहे सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने बीते रोज क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। जिसमें रिया चक्रवर्ती पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद साबित हुए हैं। 

rhea chakraborty
Image Source : INSTAGRAMरिया और महेश भट्ट

बॉयफ्रेंड की मौत के बाद जेल में काटी रातें

रिया चक्रवर्ती अपने करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। साल 2020 में 14 जून के दिन खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत का शव पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो कई तरह की बातें सामने आईं। हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की। इनमें सबसे पहले निशाने पर आईं रिया चक्रवर्ती। रिया और सुशांत दोनों डेट कर रहे थे और इसके कुछ समय बाद ही सुशांत सिंह ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद रिया पर शक बढ़ा और पुलिस ने हिरासत में ले लिया। करीब 27 दिनों तक जेल में रहने के बाद रिया को जमानत मिली थी। अब इसी मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती पर लगे आरोपों से मुक्त कर दिया है। रिया पर आरोप थे कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाया था। अब सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में इन दावों को खारिज कर दिया गया है। 

44 साल बड़े डायरेक्टर के साथ अफेयर की खबरें

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में एक बड़ा तूफान आया था। रिया की कुछ तस्वीरें भी वायरल रहीं। जिनमें रिया अपनी उम्र से 44 साल बड़े डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ खड़ी हैं। इनमें से एक तस्वीर में महेश भट्ट भी रिया को किस करते दिख रहे थे। इन तस्वीरों के वायरल होते ही लोगों ने दोनों के अफेयर के दावे करना शुरू कर दिए। हालांकि रिया ने इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया और महेश भट्ट को पिता समान बताया। इतना ही नहीं रिया के मुश्किल दिनों में महेश भट्ट ने खुलकर उनका समर्थन किया था। 

rhea chakraborty
Image Source : INSTAGRAMरिया और सुशांत सिंह राजपूत

बॉयफ्रेंड की मौत के बाद डूबा करियर?

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी। डायरेक्टर एमएस राजू की फिल्म 'तुनेगा-तुनेगा' एक साउथ फिल्म थी और काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में रिया ने बतौर हीरोइन डेब्यू किया था। इसके बाद रिया ने साल 2013 में बॉलीवुड फिल्म 'मेरे डैड की मारूती' से काम शुरू किया। साल 2014 में सोनाली केबल नाम की फिल्म में भी काम किया। इसके बाद मेन्स वर्ल्ड, लव शॉट्स और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में काम कर अपनी जमीन तैयार की। इसके बाद 2018 में जलेबी फिल्म में नजर आईं। हालांकि 2019 में कोविड आया और 2020 में रिया के बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया। इस मामले के बाद लगा कि रिया का करियर डूब ही गया। रिया को कोई फिल्म नहीं मिली। अब रिया लंबे समय से बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रही हैं और इन दिनों रियालिटी शो रोडीज में नजर आती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन