1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साल 2022 में अली फजल के नाम की मेहंदी रचाएंगी ऋचा चड्ढा?

साल 2022 में अली फजल के नाम की मेहंदी रचाएंगी ऋचा चड्ढा?

 Published : Dec 24, 2021 11:54 am IST,  Updated : Dec 24, 2021 11:57 am IST

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना के संक्रमण की वजह से उन्होंने अपनी शादी टाल दी।

Richa Chaddha- India TV Hindi
 साल 2022 में अली फजल के नाम की मेहंदी रचाएंगी ऋचा चड्ढा? Image Source : INSTAGRAM/ALIFAZAL9

Highlights

  • ये दोनों कलाकार मार्च 2022 में शादी करने की योजना बना रहे हैं।
  • यह कपल परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों मौजूदगी में ही शादी करना चाहता है।

इस साल बॉलीवुड की कई जोड़ियों ने एक दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ जीने और मरने की कसमें खाईं। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और पत्रलेखा-राजकुमार राव सहित कई लोकप्रिय बॉलीवुड सेलेब्स ने हाल के दिनों में शादी के बंधन में बंध गए हैं। अगर एक मशहूर अखबार की हालिया रिपोर्ट की मानें तो एक और बी-टाउन कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल की। 

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों कलाकार मार्च 2022 में शादी करने की योजना बना रहे हैं। कपल के करीबी सूत्रों ने अखबार को बताया कि ऋचा और अली फिलहाल मुंबई और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर अपने काम में व्यस्त हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वे अपनी शादी को केवल परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों मौजूदगी में ही करना चाहते हैं।

मिड-डे की रिपोर्ट में कहा गया है कि अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी दो शहरों में होने की उम्मीद है। वे अपनों की मौजूदगी में मुंबई और दिल्ली में शादी करेंगे। 

दोनों लवबर्ड्स ने 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' में एक साथ काम किया है। उन्होंने साल 2020 के अप्रैल के महीने में शादी का प्लान किया था हालांकि,  कोरोना के फैले संक्रमण के चलते उन्होंने अपनी शादी आगे टाल दी। 

ऋचा और अली ने अभी तक अपनी शादी के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों को हाल ही में नेटफ्लिक्स के 'कॉल माई एजेंट: बॉलीवुड' में एक स्पेशल अपीरियंस के तौर पर देखा गया था। वे 'फुकरे 3' में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे।

ऋचा फिलहाल 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि अली अपनी अगली फिल्म में 'डेथ ऑन द नाइल' में नजर आएंगे।

इन कलाकारों ने इस साल रचाई शादी

वरुण धवन, दीया मिर्जा, यामी गौतम, राजकुमार राव और एवलिन शर्मा ने इसी साल शादी की। कैटरीना और विक्की की शादी हाल के दिनों में काफी चर्चा में रही। इस कपल ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा सात फेरे लिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन