1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं बेटी रिद्धिमा, लिखा प्यारा नोट, नीतू कपूर ने भी बयां किए जज्बात

पापा ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं बेटी रिद्धिमा, लिखा प्यारा नोट, नीतू कपूर ने भी बयां किए जज्बात

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 04, 2024 01:50 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 01:50 pm IST

ऋषि कपूर की 72वीं जयंती के अवसर पर, उनकी बेटी रिद्धिमा ने पिता की याद में एक इमोशनल नोट शेयर किया। वहीं नीतू कपूर ने दिवंगत अभिनेता की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें अपने जन्मदिन के केक की मोमबत्तियां बुझाते हुए देखा जा सकता है।

rishi kapoor- India TV Hindi
नीतू कपूर-रिद्धिमा ने ऋषि कपूर को किया याद Image Source : INSTAGRAM

ऋषि कपूर ने 4 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इन चार सालों में काफी कुछ बदला, लेकिन जो चीज नहीं बदली वो थी उनके परिवार का उन्हें लेकर प्यार और यादें, जिन्हें आज तक उनके बच्चों और पत्नी ने सहेजकर रखा है। आज ऋषि कपूर भले इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन कपूर फैमिली उन्हें याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। आज दिवंगत अभिनेता की 72वीं जयंती है। इस मौके पर ऋषि कपूर की बेटी ऋद्धिमा कपूर साहनी और पत्नी नीतू कपूर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर खास नोट साझा किए। रिद्धिमा ने पापा ऋषि कपूर को याद कर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया।

रिद्धिमा को आई पापा ऋषि कपूर की याद

रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये पोस्ट साझा किया, जिसमें ऋषि कपूर अपनी नातिन समायरा के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में ऋषि कपूर नातिन समायरा के साथ बैठकर मोमबत्तियां बुझाते नजर आ रहे हैं। इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने एक इमोशनल नोट भी लिखा।

रिद्धिमा का पोस्ट

रिद्धिमा ने पोस्ट में लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा... काश आज आप यहां होते और अपना स्पेशल दिन अपनी दोनों ग्रैंड डॉटर्स (समायरा और राहा) के साथ सेलिब्रेट कर रहे होते। आपकी 'बंदरी' सैम अब बड़ी हो गई है और छोटी राहा सबसे प्यारी है। वह बिलकुल आपकी तरह ही लगती है पापा। हमें आपके साथ जो पल मिले, उन्हें मैं हमेशा अपने पास संजोकर रखूंगी। हम आपको बहुत याद करते हैं और हर गुजरते दिन के साथ आपके लिए हमारा प्यार और गहरा होता जा रहा है।'

rishi kapoor
Image Source : INSTAGRAMऋषि कपूर की याद में रिद्धिमा ने लिखा खास नोट

नीतू कपूर ने भी ऋषि कपूर को याद किया

वहीं नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मोमबत्तियां बुझाते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'याद में... आप आज अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे होते।' नीतू कपूर के पोस्ट पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी सहित कई और भी सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी और अभिनेता को याद किया।

2020 में दुनिया छोड़ गए ऋषि कपूर

बॉबी, कर्ज, अग्निपथ, कपूर एंड संस और मुल्क सहित कई बॉलीवुड फिल्मों के स्टार ऋषि का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। वह प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता राज कपूर और कृष्णा कपूर के पांच बच्चों में बीच के बच्चे थे। कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद 30 अप्रैल, 2020 को 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन