1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rhea Chakraborty Birthday: फिल्मों में आने से पहले रेडियो जॉकी थीं रिया चक्रवर्ती, आपको नहीं पता होंगी ये दिलचस्प बातें

Rhea Chakraborty Birthday: फिल्मों में आने से पहले रेडियो जॉकी थीं रिया चक्रवर्ती, आपको नहीं पता होंगी ये दिलचस्प बातें

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jun 30, 2022 11:40 pm IST,  Updated : Jun 30, 2022 11:40 pm IST

आज रिया चक्रवर्ती का जन्‍मदिन है। रिया चक्रवर्ती  का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आया था। रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थी। उन्हें कई आरोपों को सामना करना पड़ा था।

रिया इस साल अपना 30वां...- India TV Hindi
रिया इस साल अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं Image Source : RHEACHAKRABORTYINSTAGRAM

रिया चक्रवर्ती का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आया था। इससे पहले शायद ही कभी किसी ने रिया के बारे में इतनी गहराई से जानने की कोशिश की होगी। रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं ऐसे में उन्हें कई आरोपों को सामना करना पड़ा था। रिया इस साल अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।

रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो तीन दिवा से की थी। वह कई शो में बतौर वीजे नजर आ चुकी हैं। उसके बाद उन्होंने एमटीवी के कई शोज को होस्ट किया था। रिया चक्रवर्ती ने आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओए हीरिये' में भी काम किया था।रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने निधि नाम की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' में नजर आई। रिया ने महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' में भी काम किया था। रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। 

सुशांत सिंह की पहली मुलाकात रिया चक्रवर्ती से साल 2013 में हुई थी। उस वक्त वह फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस‘ की शूटिंग कर रहे थे। 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने कथितरूप से आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के निधन के एक महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया और साथ ही ड्रग्स केस में नाम आया था।

इस एक्टर के साथ जुड़ा था रिया का नाम

रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ चुका है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था।दोनों ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया था। खबरों की मानें तो रिया चक्रवर्ती ने अपनी फिल्म ‘सोनाली केबल’ में अली फजल को किस करने से इनकार कर दिया था लेकिन ‘आशिकी 2’ में जब आदित्य ने पर्दे पर श्रद्धा कपूर को किस करते देखा तो वह आग बबूला हो गईं थी और आदित्य से बदला लेने के लिए उन्होंने अली के साथ किस सीन किया था। 

ये भी पढ़िए

सलमान खान के बाद स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी

ईशा गुप्ता की हॅाट बिकिनी पिक्चर्स हो रही हैं वायरल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन