1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर शैतान बनकर 'सिंघम 3' में करेंगे पुलिस की नाक में दम, खून से लथपथ एक्टर का लुक हुआ वायरल

अर्जुन कपूर शैतान बनकर 'सिंघम 3' में करेंगे पुलिस की नाक में दम, खून से लथपथ एक्टर का लुक हुआ वायरल

 Published : Feb 14, 2024 11:52 am IST,  Updated : Feb 14, 2024 11:52 am IST

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण, करीना और रणवीर सिंह के बाद अब अर्जुन कपूर का लुक सामने आया है। इस लुक में अर्जुन बेहद खतरनाक दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

Arjun Kapoor- India TV Hindi
सिंघम अगेन से सामने आया अर्जुन कपूर का लुक Image Source : DESIGN

सिंघम अगेन' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मी लोगों को काफी पसंद आई थीं। अब एक बार फिर सिंघम का तीसरा पार्ट आने वाला है। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म होने वाली है। फिल्म के मेकर्स लगातार फिल्म के किरदारों से जुड़े कैरेक्टर पोस्ट जारी कर रहे हैं। अजय देवगन की सिंघम अगेन से अब तक उनकी ऑनस्क्रीन पुलिस टीम में शामिल रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। वहीं अब हाल में ही  फिल्म से अर्जुन कपूर का भी लुक रिवील कर दिया गया है। जिसमें वो काफी धांसू दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन इस लुक में इतने खूंखार दिख रहे हैं तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस उनके इस लुक  को देखकर काफी सरप्राइज हो गए हैं। 

रोहित शेट्टी ने शेयर किया अर्जुन कपूर का खतरनाक लुक

अर्जुन कपूर का ये लुक रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर की 'सिंघम अगेन' से दो फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। जिसमें से पहली फोटो में अर्जुन कपूर हाथ में हथियार, चेहरे पर खून के निशान और डरावनी हंसी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह एक दूसरे को घूरते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है-  'इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है...लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है! क्या मैं कह सकता हूं- इंट्रोड्यूसिंग अर्जुन कपूर!'

अर्जुन कपूर ने जताई खुशी

वहीं रोहित के अलावा अर्जुन कपूर ने भी अपनी झलक साझा कर इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सिंघम का विलेन। हिट-मशीन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर मैं सातवें आसमान पर हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां तबाही होगी।'

सिंघम अगेन' के बारे में

रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' काफी धांसू और धमाकेदार होने वाली है। इस फिल्म में एक नहीं बल्की 6 सुपरस्टार एक साथ धमाका करते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी पहले से भी ज्यादा दमदार और मसालेदार होगी। अजय देवगन ,दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और करीना कपूर जैसे कई सितारे इस फिल्म में धमाका करते नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें:

पवन सिंह और ऋतु सिंह का ये डांस वीडियो यूपी- बिहार में उड़ा रहा गर्दा, दो दिनों में मिलियन में पहुंचे व्यूज

कहां गुमनाम हो गईं सलमान खान की हीरोइन चांदनी, अब ऐसी दिखती हैं 'सनम बेवफा' की एक्ट्रेस

धोनी को मिला कैटरीना कैफ का साथ, चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर बनी एक्ट्रेस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन