1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पवन सिंह और ऋतु सिंह का ये डांस वीडियो यूपी- बिहार में उड़ा रहा गर्दा, दो दिनों में मिलियन में पहुंचे व्यूज

पवन सिंह और ऋतु सिंह का ये डांस वीडियो यूपी- बिहार में उड़ा रहा गर्दा, दो दिनों में मिलियन में पहुंचे व्यूज

 Published : Feb 13, 2024 06:53 pm IST,  Updated : Feb 13, 2024 06:53 pm IST

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह आए दिन एक से बढ़कर एक गाना रिलीज कर सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में उनका नया गाना 'आरा बलिया छपरा' रिलीज हुआ है, जिसे सुनकर फैंस बावले हो रहे हैं। तभी तो रिलीज के चंद दिनों में ही इस गाने को मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Pawan Singh- India TV Hindi
पवन सिंह का नया गाना 'आरा बलिया छपरा' उड़ा रहा गर्दा Image Source : DESIGN

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह का जलवा यूं तो बॉक्स ऑफिस पर वर्षों से चलता आ रहा है। पवन सिंह ही वह शख्स हैं जिनके एक गाने 'कमरिया' ने पूरी दुनिया को भोजपुरी गीतों का दीवाना बना दिया था। इसके अलावा भी उन्होंने भोजपुरी में एक से बढ़कर एक गाने गाए है, जिसे सुनकर फैंस बावले हो जाते है। इसी बीच हाल ही में पवन सिंग का एक और नया गाना रिलीज हुआ है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है। रिलीज के चंद दिनों में ही इस गाने को मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

'आरा बलिया छपरा' उड़ा रहा बिहार में गर्दा

हम जिस गाने की बात कर रहे वो है 'आरा बलिया छपरा' जो हाल ही में दो दिन पहले रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस ऋतु सिंह नजर आ रही हैं। गाने में दोनों का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पावर स्टार पवन सिंह ने आरा बलिया छपरा के जरिए यूपी बिहार समेत तमाम भोजपुरी प्रेमियों को साथ लाने की कोशिश की है। यही वजह है कि उनके इस गाने का व्यूज रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। वहीं आरा जिला से लेकर बलिया तक के लोग तो इस गाने को सुनकर बावले हो गए हैं।

पवन सिंह के गाने को मिले अब तक इतने मिलियन व्यूज

 बता दें कि फैंस को पवन सिंह का ये गाना इतना पंसद आ रहा है कि रिलीज के महज दो दिनों बाद ही इस गाने को  6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।' अगर आप भी भेजपुरी गाने के प्रेमी है तो आपको भी पवन सिंह का ये नया गाना जरीर सुनना चाहिए। बता दें कि पवन सिंह ने 'आरा बलिया छपरा' को भोजपुरी की चर्चित सिंगर अनुपमा यादव के साथ मिलकर गया है। वहीं इस गाने में म्‍यूजिक शुभम राज ने दिया है। वहीं इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं। 

ये भी पढ़ें:

दीपिका पादुकोण एक बार फिर करेंगी देश का नाम रोशन, इस अवार्ड में प्रेजेंटेटर होंगी एक्ट्रेस

नातिन की शादी में 88 के धर्मेंद्र ने किया कमाल, इस उम्र में भी अपने डांस से मचाया बवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन