1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नातिन की शादी में 88 के धर्मेंद्र ने किया कमाल, इस उम्र में भी अपने डांस से मचाया बवाल

नातिन की शादी में 88 के धर्मेंद्र ने किया कमाल, इस उम्र में भी अपने डांस से मचाया बवाल

 Published : Feb 13, 2024 04:53 pm IST,  Updated : Feb 13, 2024 04:53 pm IST

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर कर फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि किस तरह अपनी नातिन की शादी को उन्होंने जमकर डांस किया है।

Dharmendra- India TV Hindi
नातिन की शादी में धर्मेंद्र ने किया खूब डांस Image Source : INSTAGRAM

धर्मेंद्र के परिवार में हाल ही में शहनाई गूंजी है। एक्टर की नातिन निकिता चौधरी उदयपुर में शादी के बंधन में बंधी हैं। इस शादी में पूरा देओल परिवार शामिल हुआ था, जहां सबने मिलकर खूब डांस मस्ती की। परिवार का हर एक शख्स शादी के फंक्शन्स एंजॉय करता दिखा। सनी देओल से लेकर बॉबी देओल ने जमकर डांस किए। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज भी सामना आई थी। वहीं धर्मेंद्र ने भी अपनी नातिन की शादी में जमकर डांस किया था, जिसकी एक झलक हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। 

नातिन की शादी में खूब थिरके धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह हाथ में ग्लास लेकर बैठे-बैठे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं गाना सुनने के बाद धर्मेंद्र खुद को डांस करने से रोक नहीं पाते हैं और वह खड़े होकर थिरकने लगते हैं। फिर अचानक उन्हें कोई शायद बैठने के लिए कहता है और वो वहीं सीट पर डांस करते-करते बैठ जाते हैं। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर नातिन की शादी की खुशी भी साफतौर पर दिखाई दे रही है। वहीं 88 साल की उम्र में उनका ये अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। धर्मेंद्र का ये डांस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस जमकर काॅमेंट कर उन्हें यूं ही हमेशा खुश और तंदरुस्त रहने की दुआ दे रहे हैं। 

धर्मेंद्र की बेटी अजीता देओल की बेटी हैं निकिता

बता दें कि निकिता चौधरी धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की बेटी अजीता देओल की बेटी हैं। वो धर्मेंद्र की सबसे छोटी बेटी हैं। अजीता देओल ने यूएस बेस्ड डेंटिस्ट डॉक्टर किरण चौधरी संग शादी की और वो पति के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। दोनों के दो बेटियां प्रियंका और निकिता हैं। बताया जाता है कि वह दोनों भी अपने पिता की ही तरह डॉक्टर हैं। वहीं निकिता ने जिससे शादी की है उसका नाम ऋषभ शाह है। ऋषभ शाह एनआरआई बिजनेसमैन हैं। दोनों की मुलाकात अमेरिका में ही हुई। इसी बीच दोनों में प्यार हुआ और अब दोनों की शादी हो गई है।  

ये भी पढ़ें:

दीपिका पादुकोण एक बार फिर करेंगी देश का नाम रोशन, इस अवार्ड में प्रेजेंटेटर होंगी एक्ट्रेस

इस वैलेंटाइन साथ नहीं होंगे एजाज खान और पवित्रा पुनिया, खत्म हुआ दोनों का रिश्ता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन