1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. RRR: बिना चप्पल के ऑस्कर 2023 में शामिल होने के लिए रवाना हुए राम चरण, पैरों को देख होगी हैरत

RRR: बिना चप्पल के ऑस्कर 2023 में शामिल होने के लिए रवाना हुए राम चरण, पैरों को देख होगी हैरत

 Published : Feb 21, 2023 12:12 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 12:12 pm IST

Oscars 2023: राम चरण सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार ऑस्कर 2023 के लिए USA के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटु नाटु' को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए नॉमिनेशन मिला है।

ram charan, Oscars 2023- India TV Hindi
ram charan Oscars 2023 Image Source : INDIA TV

Oscars 2023: साउथ सुपरस्टार राम चरण सिनेमा जगत के सबसे बड़े पुरस्कार माने जाने वाले ऑस्कर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह ऑस्कर 2023 में हिस्सा लेने के लिए USA के लिए रवाना हो गए हैं। अभिनेता को सोमवार को देर रात हवाई अड्डे पर क्लिक किया गया। उनके एयरपोर्ट लुक ने सबका ध्यान खींचा है। क्योंकि उन्होंने इस बार भी वेस्टर्न की जगह इंडियन आउटफिट को चुना है।  

राम चरण का ब्लैक कुर्ता और नंगे पैर वाला लुक   

इस मौके पर राम चरण के लुक ने सबको हैरान कर दिया। क्योंकि जहां विदेश जाते समय लोगों का एयरपोर्ट लुक ट्रेंडी होता है वहीं राम चरण काले रंग के कुर्ते में नजर आए। इससे भी ज्यादा बड़ी बात ये थे कि इस मौके पर राम चरण नंगे पैर थे। उनके पैर में किसी तरह के कोई जूते या चप्पल नहीं थे। इसके साथ ही उनके माथे पर विभूती लगी हुई थी। 

जल्द ही पहुंचेंगे राजामौली 

95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा। राम चरण सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। निर्देशक एसएस राजामौली और उनका परिवार भी जल्द ही लॉस एंजिल्स के लिए रवाना होने वाला है। जूनियर एनटीआर इन दिनों अपने चचेरे भाई तारक रत्न के खोने का शोक मना रहे हैं। उनके भी जल्द ही अमेरिका जाने की उम्मीद है। एमएम केरावनी और गीतकार चंद्रबोस पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंच चुके हैं। दोनों ही लगातार 'नाटु नाटु' के नॉमिनेशन को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ बातचीत कर रहे हैं।

आरआरआर के ऑस्कर नॉमिनेशन 

सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड 2023 हासिल करने के बाद, 'नातु नातु' गीत ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है - ऑस्कर नॉमिनेशन। चार्टबस्टर गीत, अनुभवी संगीतकार एमएम केरावनी द्वारा रचित है, गीतकार चंद्र बोस द्वारा लिखा गया है, प्रेम द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है, और राहुल सिप्लिगुंज द्वारा गाया गया है।

जेम्स कैमरून ने की राम चरण की तारीफ

एसएस राजामौली की आरआरआर में अल्लूरी सीताराम राजू के रूप में राम चरण के प्रदर्शन को दर्शकों और आलोचकों से सराहना मिली है। हाल ही में, 'अवतार' के निर्देशकजे म्स कैमरून ने भी अभिनेता की प्रशंसा की। अब राम चरण के पिता चिरंजीवी को कैमरून की सराहना पर गर्व है और उन्होंने इसे किसी ऑस्कर से कम नहीं बताया।

सोनू निगम के संग हुई धक्का मुक्की पर सिंगर ने खुद सुनाया पूरा वाकया, जानिए क्या हुआ था उस वक्त

आरआरआर के बारे में

'आरआरआर' एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित पीरियड एक्शन ड्रामा है। जिसने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित किया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने एसएस राजामौली के निर्देशन में वास्तविक जीवन के स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की भूमिका निभाई। फिल्म, जो इन दो ऐतिहासिक शख्सियतों की एक काल्पनिक मुलाकात पर आधारित है। फिल्म में आलिया भट्ट को सीताराम राजू की मंगेतर, सीता के रूप में एक कैमियो में देखा गया था। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी इस फिल्म में कैमियो में नजर आए थे।

Dadasaheb Phalke Awards 2023: 'द कश्मीर फाइल्स' को मिला दादा साहेब अवॉर्ड, 'आरआरआर' ने भी मारी बाजी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन