1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू निगम के संग हुई धक्का मुक्की पर सिंगर ने खुद सुनाया पूरा वाकया, जानिए क्या हुआ था उस वक्त

सोनू निगम के संग हुई धक्का मुक्की पर सिंगर ने खुद सुनाया पूरा वाकया, जानिए क्या हुआ था उस वक्त

 Written By: Rajiv Singh Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Feb 21, 2023 10:32 am IST,  Updated : Feb 21, 2023 10:32 am IST

सोनू निगम के साथ बीती रात एक कॉन्सर्ट के दौरान धक्का मुक्की हुई, अब इस घटना पर सिंगर ने अपनी FIR में जो बयान दिया है वह सामने आ चुका है।

Sonu Nigam- India TV Hindi
Sonu Nigam Image Source : INDIA TV

मुंबई: सिंगर सोनू निगम के साथ चेम्बूर फेस्टीवल में हुई धक्का मुक्की को लेकर सिंगर ने मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में  FIR दर्ज करवाई है। सोनू निगम ने अपनी  FIR में दिए गए बयान में एमएलए प्रकाश  के बेटे स्वप्निल प्रकाश पर धक्का मुक्की करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। अब इस FIR में सोनू निगम का दिया गया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुद पूरे वाकये को सुनाया है। 

जानिए क्या बोले सोनू निगम 

चेंबूर पुलिस स्टेशन में दिए गए अपने बयान में सोनू निगम ने कहा कि वो एक प्रोफेशनल सिंगर हैं और कई कॉन्सर्ट या प्राइवेट शोज में अपनी टीम के साथ परफॉर्म करते हैं। हाल ही में चेम्बूर फेस्टिवल की टीम ने उन्हें लाइव पेरफॉर्मस के लिए एप्रोच किया था जिसके चलते वो सोमवार को चेम्बूर जिमखाना में शाम 7 बजे अपने लाइव कॉन्सर्ट परफॉर्मस के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। शो 10 बजे तक चला और जब शो खत्म होने के बाद जब वो अपनी टीम के साथ जाने के लिए रवाना हुए और सीढ़ियों से उतरने लगे तभी पीछे से एक लड़का आया और सिंगर को पीछे से पकड़ने की कोशिश करने लगा। 

धक्के से लड़खड़ाए सोनू, टीम मैंबर गिर गया 

इस बयान में आगे बताया गया कि सोनू निगम के सहयोगी हरिप्रसाद ने सोनू निगम को जब उस लड़के को दूर करने की कोशिश की तो उस लड़के ने हरिप्रसाद को धक्का दे दिया और उन्हें गिरा दिया। उस लड़के ने आवेश में सोनू निगम को भी धक्का दिया जिसके कारण सोनू निगम भी सीढ़ियों पर अपने पैर पर लड़खड़ाते। इस दरम्यान सोनू निगम के टीम के दूसरे सदस्य रब्बानी खान जब सोनू निगम को संभालने के लिए आगे बढ़े तो उस लड़के ने आवेश में रब्बानी खान को जोर से धक्का दिया जिसके चलते रब्बानी खान सीढ़ियों से दूर नीचे जा गिरे। ये सब देखकर सोनू निगम और उनकी टीम अचंभे में थे। उसी वक़्त मैनेजमैंट स्टाफ वहा पहुंच गया और उन्होंने उस लड़के को रोक लिया। 

बाद में पता लगा लड़के का नाम

सोनू निगम के बयान के मुताबिक, उन्होंने इसके बाद स्टाफ से इस लड़के के बारे में पूछा तो स्टाफ ने उन्हें बताया कि वो लड़का एमएलए प्रकाश का बेटा है। जिसके बाद सोनू निगम और उनकी टीम रब्बानी खान को लेकर जेन हॉस्पिटल पहुंचे और रब्बानी खान की चोट का एक्सरे करवाया।

बॉलीवुड फिल्म 'फराज' से डरा बांग्लादेश! विवादों के बाद हाईकोर्ट ने रिलीज पर लगाई रोक

एमएलए के बेटे के खिलाफ शिकायत

सोनू निगम ने अपने बयान में कहा है कि चेंबूर जिमखाना से लाइव कॉन्सर्ट खत्म करके जाते वक्त उन पर और उनकी टीम पर एमएलए प्रकाश के बेटे स्वप्निल प्रकाश ने धक्कामुक्की करते हुए उन्हें गिराया और उनके सहयोगी हरिप्रकाश और रब्बानी खान को मारा और उन्हें सीढ़ियों से धकेल दिया और जख्मी कर दिया। इसलिए सोनू निगम की उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने को लेकर शिकायत की है।

सोनू निगम के साथ विधायक के बेटे ने की धक्का मुक्की, सिंगर ने दर्ज कराई FIR

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन