1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सब्यसाची मुखर्जी का महलनुमा घर देखा? बड़े झूमर-हरा-भरा गार्डन, देखकर भूल जाएंगे बॉलीवुड स्टार्स के आलीशान बंगले

सब्यसाची मुखर्जी का महलनुमा घर देखा? बड़े झूमर-हरा-भरा गार्डन, देखकर भूल जाएंगे बॉलीवुड स्टार्स के आलीशान बंगले

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 24, 2026 11:10 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 11:59 am IST

जाने-माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की कोलकाता स्थित हवेली कोई आम सेलिब्रिटी क्रैश पैड नहीं है। ये एक ऐसा घर है, जो खुद में भव्यता और क्लासिनेस को समेटे हुए है। सब्यसाची मुखर्जी के इस घर में उनकी पर्सनैलिटी की झलक भी देखने को मिलती है।

sabyasachi mukherjee- India TV Hindi
सब्यसाची मुखर्जी का घर Image Source : INSTAGRAM/@ARCHDIGESTINDIA

भारतीय फैशन जगत की जब भी बात होती है, सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का नाम जरूर लिया जाता है। सब्यसाची मुखर्जी बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनर्स में से हैं, जिनके डिजाइन किए लहंगे और ज्वेलरी सिर्फ फिल्मों के ही नहीं बॉलीवुड कलाकारों सहित कई नामी हस्तियों के सबसे खास दिन का भी हिस्सा होते हैं। उन्होंने खूबसूरत लहंगे, ज्वेलरी, साड़ियां और अन्य कई खूबसूरत डिजाइन्स के साथ अपना नाम कमाया है और उनके घर में भी उनकी क्रिएटिविटी साफ झलकती है। सब्यसाची मुखर्जी का कोलकाता स्थित बंगला अपने आप में भव्यता को समेटे है। सोशल मीडिया पर भी उनके घर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि ये किसी महल से कम नहीं है।

सब्यसाची मुखर्जी के बंगले की इनसाइड फोटोज वायरल

फरवरी 2023 में आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट इंडिया ने सब्यसाची मुखर्जी के कोलकाता स्थित घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें सब्यसाची ने अपने आलीशान बंगले का एक छोटा सा नमूना दिखाया। 7,250 वर्ग फुट में फैला ये बंगला आर्ट, एंटीक्स, टेक्सटाइल और खूबसूरत फर्नीचर का अद्भुत संगम है। अगर ये कहें कि सब्यसाची मुखर्जी की पर्सनैलिटी का एक्सटेंशन है तो गलत नहीं होगा।

शाही वाइब देता है सब्यसाची मुखर्जी का घर

सब्यसाची मुखर्जी का कोलकाता स्थित ये बंगला रॉयल और क्लासी है और पूरी तरह स्टनिंग है। डिजाइनर का घर देखने के बाद किसी भी बॉलीवुड स्टार का बंगला कमतर सा लगता है। जहां ज्यादातर स्टार्स के घर सु्र्खियों में बने रहते हैं, वहीं सब्यसाची मुखर्जी के घर के बारे में कम ही लोग जानते हैं, क्योंकि घर की कोई इंस्टा रील्स या वीडियो नहीं हैं। इस घर में मिलेगी तो सिर्फ सिर्फ शांति, हरियाली और क्लास।

किसी फिल्मी सेट जैसा लगता है घर

सब्यसाची मुखर्जी का घर किसी फिल्मी सेट से कम नहीं लगता। सोफे से लेकर बंगले में लगे झूमर तक, सभी सामान बेहद कीमती हैं। घर का आउटर एरिया हो या फिर लिविंग रूम, सब्यसाची मुखर्जी के घर का हर कोना देखने लायक है। घर को सुंदर पौधों के साथ भी सजाया गया है, ताकि फील गुड हो। डिजाइनर के घर का लुक बेहद खास और सुंदर है और देखने में किसी शाही महल जैसा लगता है। गेस्ट हॉल में भी हर तरह की सुविधाएं हैं और इंटीरियर दो देखते ही बनता है।

ये भी पढ़ेंः VIROSH Wedding: क्या करते हैं रश्मिका मंदाना के ससुरालवाले? सास-ससुर से लेकर देवर तक, जानें कौन क्या करता है

रश्मिका मंदाना ने होस्ट किया जापानी डिनर, विजय देवरकोंडा ने खेला वॉलीबॉल, शादी से पहले एंजॉयमेंट मोड में VIROSH

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन