1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा की काली ड्रेस पर टिकी सबकी निगाहें, नीता अंबानी के इन्विटेशन पर फैमिली संग पहुंचे थे सचिन तेंदुलकर

सारा की काली ड्रेस पर टिकी सबकी निगाहें, नीता अंबानी के इन्विटेशन पर फैमिली संग पहुंचे थे सचिन तेंदुलकर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 06, 2026 05:20 pm IST,  Updated : Jan 06, 2026 05:47 pm IST

नीता अंबानी ने 5 जनवरी को एंटीलिया में 'यूनाइटेड इन ट्रायम्प' इवेंट आयोजित किया, जिसमें भारत के वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर्स को सम्मानित किया। इस इवेंट में सचिन तेंदुलकर भी अपनी बेटी के साथ पहुंचे थे, जिसका एक वीडियो सामने आया है।

sachin tendulkar- India TV Hindi
पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ सचिन तेंदुलकर। Image Source : VIRAL BHAYANI

नीता अंबानी ने 5 जनवरी को मुंबई में एक खास इवेंट होस्ट किया। उन्होंने भारत के वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर्स को सम्मानित करने के लिए 'यूनाइटेड इन ट्रायम्प' इवेंट आयोजित किया, जिसमें भारतीय टीम के कई खिलाड़ी मौजूद थे। इसके अलावा बॉलीवुड की भी कई हस्तियां इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं। रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इंटीलिया में आयोजित इस इवेंट में शामिल हुए। 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर भी इस इवेंट में शिरकत करने के लिए एंटीलिया पहुंचे और इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर भी मौजूद थीं। इस इवेंट से सचिन तेंदलुकर और उनके परिवार का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ पहुंचे सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदलुकर अपनी पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ इस इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उनके बेटे अर्जुन उनके साथ नजर नहीं आए, जिस पर कई यूजर्स ने सवाल भी उठाए। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो सेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ तस्वीरें क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान तीनों ही काफी स्टनिंग लग रहे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मास्टर ब्लास्टर थोड़े परेशान हो गए।

हवा में लहराई सारा की ड्रेस

दरअसल, इवेंट के दौरान काफी हवा चल रही थी, जिससे कई सेलेब्स परेशान दिखे। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर फोटो सेशन के लिए पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। अंजलि ने जहां इवेंट के लिए हल्के नीले रंग का को-ऑर्ड सेट चुना था, वहीं सचिन तेंदुलकर ग्रे कलर के सूट और व्हाइट शर्ट में दिखे। सारा तेंदुलकर इस इवेंट में हाई स्लिट वाली ब्लैक ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जो हवा के चलते लहराने लगी। इस पर सचिन तेंदुलकर पहले तो थोड़ा रुकते हैं, लेकिन शायद फिर उन्हें एहसास होता है कि उनकी शहजादी सब संभाल लेगी और फिर वह तस्वीरों के लिए आगे बढ़ जाते हैं।

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो पर कई यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं, जहां कई ने ये सवाल किए कि कभी भी अर्जुन परिवार के साथ क्यों नजर नहीं आते, वहीं कई का कहना था कि इस फोटो सेशन के दौरान कोई खुश नहीं लग रहा था। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'फोटो में कोई भी खुश नहीं है।' वहीं एक ने लिखा- 'सारी नजरें सारा पर हैं।' एक कमेंट में लिखता है- 'सारा को इवेंट के लिए कुछ और चुनना चाहिए था।' एक और लिखता है- 'सचिन जी, कुछ तो सिखाया होता।' वहीं कुछ ने अर्जुन के बारे में सवाल किए। एक ने लिखा- 'अर्जुन कहां हैं, वह कभी परिवार के साथ नजर क्यों नहीं आते?' एक ने लिखा- 'इनके साथ कभी अर्जुन को नहीं देखा।'

न्यू ईयर पर बियर की बॉटल लिए दिखी थीं सारा

हाल ही में सारा तेंदुलकर का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह हाथ में बियर की बॉटल पकड़े नजर आई थीं। इस वीडियो को लेकर सारा काफी ट्रोल हुई थीं। कई ने कमेंट करते हुए इसे लेकर नाराजगी जाहिर की थी। वायरल वीडियो में सारा रेड फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में तीन दोस्तों के साथ गोवा की सड़कों पर घूमती दिखी थीं।

ये भी पढ़ेंः 'बॉर्डर 2' में नजर आएगा ये पंजाबी पुत्तर, कभी बना लिया था एक्टिंग छोड़ने का मन, एक शो ने बना दिया स्टार

फेमस एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, हाथ में ड्रिप लगाए हॉस्पिटल के वार्ड से सामने आया वीडियो, इस हाल में आईं नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन