आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने एक्टर रणबीर कपूर का बचाव किया है, जो जल्द ही नितेश तिवारी की महाकाव्य 'रामायण' में नजर आएंगे। वे इसमें भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की रिलीज में अभी कुछ महीने बाकी हैं और रणबीर अक्सर भगवान राम की भूमिका को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग महाकाव्य में उनकी गलत कास्टिंग के लिए मेकर्स से सवाल कर रहे हैं और विवाद कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो रणबीर कपूर की पिछली भूमिकाओं के आधार पर इस पवित्र भूमिका के लिए उनकी कास्टिंग पर सवाल किया है।
सद्गुरु ने रणबीर कपूर का बचाव किया
निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ हाल ही में हुई बातचीत के दौरान, सद्गुरु ने इस विवाद का सीधा जवाब दिया और इस आलोचना को गलत ठहराया बताया है। नमित ने बातचीत में कहा, 'लोग अतीत की बातें निकाल रहे हैं और पूछ रहे हैं कि रणबीर कपूर रामायण में श्री राम की भूमिका कैसे निभा सकते हैं।' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, सद्गुरु ने कहा, 'यह एक अभिनेता के बारे में अनुचित बाते हो रही है क्योंकि उन्होंने अतीत में किसी न किसी रूप में अभिनय किया है तो कलाकार को कला की समझ होती है। आप उससे राम बनने की उम्मीद नहीं कर सकते। कल किसी और फिल्म में वह रावण का किरदार निभा सकता है।'
यश की कास्टिंग पर सद्गुरु ने क्या कहा?
आध्यात्मिक गुरु ने यश की बहुचर्चित रावण की भूमिका पर भी अपनी राय रखी। एक हल्की-फुल्की टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, 'यश एक अच्छे व्यक्ति हैं', जिसके बाद नमित ने आगे कहा, 'यश बहुत प्यारे व्यक्ति हैं, और देश के एक बेहद प्रतिभाशाली सुपरस्टार हैं और उन्हें बेहद पसंद किया जाता है। हम रावण के सभी पहलुओं, उनकी भक्ति, उनकी गहराई को दिखाना चाहते हैं, जो केवल यश ही कर सकते हैं।'
रामायण कब होगी रिलीज
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' भारत की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी और सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये है। दो भागों वाली इस महाकाव्य फिल्म में सीता की भूमिका में साईं पल्लवी भी हैं। इसे 2026 की दिवाली पर रिलीज के लिए शूट किया गया है। दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।
ये भी पढे़ं-
अमिताभ बच्चन हुए भावुक, नाती अगस्त्य की फिल्म 'इक्कीस' का ट्रेलर देख कहा– 'तुम खास हो...'