1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रामायण की 'सीता' डिग्री से डॉक्टर और दिल से एक्टर, सुपरस्टार होकर भी नहीं किया कॉस्मेटिक का विज्ञापन

रामायण की 'सीता' डिग्री से डॉक्टर और दिल से एक्टर, सुपरस्टार होकर भी नहीं किया कॉस्मेटिक का विज्ञापन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 03, 2025 09:53 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 09:53 pm IST

रामायण फिल्म में 'सीता' का किरदार निभा रही एक्ट्रेस साई पल्लवी डिग्री से डॉक्टर और दिल से एक्टर हैं। साउथ में कई सुपरहिट फिल्में देकर स्टार बनीं साई पल्लवी अब बॉलीवुड की सबसे बड़े बजट की फिल्म से यहां डेब्यू के लिए तैयार हैं।

Sai Pallavi- India TV Hindi
साई पल्लवी Image Source : INSTAGRAM

साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है और डेब्यू ही 1200 करोड़ी हो रहा है। इससे पहले साई पल्लवी साउथ की डेढ़ दर्जन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं। साई पल्लवी साउथ की सुपरस्टार हीरोइन हैं और 6 फिल्म फेयर अवॉर्ड साउथ जीत चुकी हैं। इसके साथ ही 4 बार नॉमिनेट भी रही हैं। डिग्री से एमबीबीएस डॉक्टर साई पल्लवी दिल से एक्टर हैं। साउथ सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस अब रामायण में सीता का रोल निभाएंगी। गुरुवार को रिलीज हुए रामायण टीजर में किरदारों के लुक की झलकियां नहीं दिखीं हैं। लेकिन बीते दिनों शूटिंग सेट से वायरल कुछ तस्वीरों में साई पल्लवी को फैन्स ने देखा था और खूब जम रही थीं। साई पल्लवि की खास बात ये भी रही है कि उन्होंने कभी भी कॉस्मेटिक विज्ञापन नहीं किया खासकर फेयरनेस क्रीम या दूसरे प्रोडक्ट्स का। 

कैसी रही रामायण की 'सीता' की अब तक की करियर जर्नी?

साई पल्लवी का जन्म तमिलनाडू में 9 मई 1992 को हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग कोयंबटूर के अवीला कॉन्वेंट स्कूल से की थी। इसके बाद साई पल्लवी जॉर्जिया की तिब्लिसि स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन भी दिया। साई पल्लवि ने बतौर हीरोइन साल 2015 में फिल्म 'प्रेमम' के जरिए अपने किरयर की शुरुआत की थी। ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी थी और बिना प्रमोशन के चुपचाप सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और साई पल्लवी एक साउथ सिनेमा की उभरती हुई हीरोइन बन गईं। इस रोल के लिए पल्लवी को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का साउथ फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद साई पल्लवि ने साल 2016 में काली फिल्म में दुलकर सलमान के साथ लीड रोल निभाया और सुपरहिट रहीं। इसके बाद साई पल्लवी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक 15 फिल्में कर डाली हैं। इनमें से कई सुपरहिट रही हैं। 

कभी नहीं किया फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन

साई पल्लवी सिंपलिसिटी को प्रमोट करती हैं और अपने करियर में शोहरत के फलक पर भी कभी फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन नहीं किया। अब एक्ट्रेस साउथ सिनेमा के बाद बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने आ रही हैं। साई पल्लवी का डेब्यू ही 1200 करोड़ रुपयों की लागत से ज्यादा हुआ है। रामायण को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के हीरो यश भी इस फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। सनी देओल फिल्म में हनुमान का रोल कर रहे हैं। फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज किया जाना है। अगले साल 2026 की दीपावली पर एक पार्ट रिलीज किया जाएगा। इसके बाद एक और पार्ट 2027 की दीपावली पर रिलीज होगा। फिल्म में 4 ऑस्कर जीत चुके म्यूजिक आर्टिस्ट काम कर रहे हैं। साथ ही वीएफएक्स पर भी काफी काम हुआ है। 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकीं वीएफएक्स कंपनियां भी काम कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन