1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती, चल रही सर्जरी, सामने आई वजह

सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती, चल रही सर्जरी, सामने आई वजह

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 22, 2024 04:54 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 05:10 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है। एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी सर्जरी की जा रही है। पूरा मामला क्या है ये आपको यहां जानने को मिलेगा।

Saif Ali khan surgery- India TV Hindi
सैफ अली खान। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर 'आदिपुरुष' स्टार सैफ अली खान की को सोमवार, 22 जनवरी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को हैरान किया है। कई फैंस सदमे में हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि अचानक एक्टर को क्या हो गया है। अब उनती हेल्थ अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्टर के घुटनों और कंधे में चोट आई है, जिसके चलते उनकी सर्जरी की जा रही है। 

लंबे वक्त से टल रही थी सैफ अली खान की सर्जरी

एएनआई द्वारा साझा की गई रिपोर्ट में बताया गया कि सैफ अली खान की पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर खान के एक्टर के साथ अस्पताल में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर के कंधे और घुटने में फ्रैक्चर हो गया था, जिसका इलाज जारी थी। लंबे वक्त से उनकी सर्जरी पेंडिंग थी। ऐसे में बता दें कि उन्हें आनन-फानन में आज भर्ती नहीं कराया गया है। लंबे वक्त से टल रही सर्जरी को आज एक्टर ने कराने का फैसला किया है। ॉ

पहले भी सैफ को सर्जरी के चलते होना पड़ा है भर्ती

ऐसा पहली बार नहीं जब सैफ अली खान को इस तरह की गंभीर चोट लगी हो। इससे पहले वो शूटिंग के दौरान कई बार जख्मी हो चुके हैं। फिल्म रंगून की शूटिंग के दौरान भी सैफ के अंगूठे में चोट आई थीं। इसके बाद भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होकर सर्जरी करानी पड़ी थी। वो सर्जरी ज्यादा सीरियस नहीं थी।  

इन फिल्मों में दिखेंगे सैफ अली खान 

याद दिला दें कि आखिरी बार सैफ अली खान 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान नजर आए थे। वो फिल्म में 'रावण' बने दिखे थे। इस किरदार को खासा पसंद नहीं किया गया था। अब एक्टर 'देवरा' में नजर आएंगे। साउथ सिनेमा की इस फिल्म की अभी काफी चर्चा है। इसके अलावा सैफ अली खान एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम 'गो गोवा गॉन' है।

ये भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा के बाद अमिताभ बच्चन से मिले पीएम मोदी, हाथ जोड़कर दोनों ने की बातचीत

प्राण प्रतिष्ठा होते ही खुशी से झूमे सितारे, राजपाल ने किया डांस तो कंगना ने लगाए श्रीराम के जयकारे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन