1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्राण प्रतिष्ठा के बाद अमिताभ बच्चन से मिले पीएम मोदी, हाथ जोड़कर दोनों ने की बातचीत

प्राण प्रतिष्ठा के बाद अमिताभ बच्चन से मिले पीएम मोदी, हाथ जोड़कर दोनों ने की बातचीत

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 22, 2024 04:14 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 04:16 pm IST

बॉलीवुड सितारों का जलवा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा भव्य उत्सव में भी देखने को मिला। दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले पीएम मोदी ने अमिताभ बच्चन से मुलाकात की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

PM modi and amitabh bachchan- India TV Hindi
पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन। Image Source : X

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य उत्सव के बीच संपन्न हुआ। पीमए मोदी ने अपने हाथों से प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया की। अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम के पहले दर्शन के लिए देशभर से सितारे पहुंचे। सितारे काफी उत्साहित नजर आए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम का भव्य स्वरूप देखने के बाद कई सितारे इमोशनल भी हुए। सोशल मीडिया पर बी-टाउन सितारों की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। हाल में ही एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में पीए मोदी और अमिताभ बच्चन साथ नजर आ रहे हैं। 

पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन ने की बातचीत

दरअसल, ये वीडियो प्राण प्रतिष्ठा से ठीक बाद का है, जब पीएम मोदी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर के बाहर और उन्होंने दर्शक दीर्घा में मौजूद सभी लोगों से मिलकर अभिवादन किया। इस दौरान पीएम मोदी अमिताभ बच्चन के भी पास पहुंचे। दोनों ही हाथ जोड़कर एक-दूसरे बातचीत करते दिखे। इस दौरान अभिषेक बच्चन भी वहां साथ खड़े रहे। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन और पीएम मोदी के बीच व्यस्त शेड्यूल के बावजूद भी कुछ वक्त बातचीत हुई। अब ये वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, अमिताभ बच्चन आज सुबह ही बेटी अभिषेक के साथ प्राइवेट जेट से अयोध्या पहुंचे और फिर कार्यक्रम में शामिल हुए। 

यहां देखें वीडियो

सितारों का रहा जलवा

बता दें, प्राण प्रतिष्ठा कार्याक्रम बहुत सारे बॉलीवुड सितारे पहुंचे हैं। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ से लेकर रणबीर कपूर, विक्की कौशल और रोहिट शेट्टी जैसे बड़े नाम पहुंचे। माधुरी दीक्षित भी अपने पति श्रीराम नेने के काथ पहुंची हैं। उनके अलावा राजकुमार हिरानी, रामचरण, प्रसून जोशी, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर जैसे सितारों ने भी शिरकत की है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और चिरंजीवी से दिग्गज सितारों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान का राम लिया। वहीं सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन ने खास परफॉर्मेंस भी दीं। 

ये भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा होते ही खुशी से झूमे सितारे, राजपाल ने किया डांस तो कंगना ने लगाए श्रीराम के जयकारे

रामलला को देख इमोशनल हुए सितारे, सोनू निगम से लेकर मालिनी अवस्थी ने रोते हुए जाहिर किए जज्बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन