1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sara Ali Khan: ठंड में कुछ इस तरह स्किन केयर करती नजर आईं सारा, देखकर आप भी बर्फ की तरह पिघल जाएंगे

Sara Ali Khan: ठंड में कुछ इस तरह स्किन केयर करती नजर आईं सारा, देखकर आप भी बर्फ की तरह पिघल जाएंगे

 Published : Nov 26, 2022 03:15 pm IST,  Updated : Nov 26, 2022 03:15 pm IST

Sara Ali Khan: सारा अली खान बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस सारा ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। सारा को पपाराजी से मुंह छिपाते देखा गया और अब जाकर पता चला है की सारा आखिर ऐसा क्यों कर रही थीं।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
Sara Ali Khan Image Source : SARA ALI KHAN

Sara Ali Khan: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेटी, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अभी हाल ही में सारा अली खान जिम क्लासेज के बाहर स्पॉट हुईं थी। लेकिन इस बार सारा अली खान ने अपना फेस मीडिया से छुपा लिया, जिसके बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होने लगीं। कई लोगों ने इसको लेकर कमेंट भी किए और सारा अली खान के फैंस फेस छुपाने पर सवाल करते नजर आए। इसी बीच अब सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Instagram Handle) से कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिसने सबको कन्फ्यूजन में डाल दिया है। 

Sara Ali Khan
Image Source : SARA ALI KHANSara Ali Khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस के लिए अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। इतना ही नहीं सारा अली खान मीडिया के सामने नजर आती रहती है, लेकिन अभी हाल ही में सारा फेस छुपाते नजर आईं। इसके बाद अब सारा अली खान ने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो कार में बैठी हुई नजर आ रही है और इस फोटो में वह अपने फेस पर बर्फ लगाती हुई दिख रही है। साथ ही साथ इस तस्वीर में इंस्टाग्राम के फोटो फिल्टर का भी इस्तेमाल किया है जिससे उनका चेहरा और भी गुलाबी हो गया है और उनकी आंखों का रंग भी बदल गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, 'अर्ली मॉर्निंग फेशियल!'। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

ये भी पढ़ें-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पूरे परिवार के सामने सई, विराट और पाखी की खोलेगी पोल, शो में मचेगा बवाल

Anupamaa: अनुज-अनुपमा ने कि सवालों की बौछार, डिंपल से पीछा छुड़ाने की कोशिश करेगा ये शख्स

KIFF 2022: दिसंबर में आयोजित होगा कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, अमिताभ बच्चन संग जया बच्चन आएंगी नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन