1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान पर हमले का आरोपी शरीफुल कैसे पहुंचा भारत? एक्टर पर क्यों किया अटैक? हुए नए खुलासे

सैफ अली खान पर हमले का आरोपी शरीफुल कैसे पहुंचा भारत? एक्टर पर क्यों किया अटैक? हुए नए खुलासे

 Reported By: Saket Rai Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 21, 2025 09:02 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 09:02 am IST

सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात उनके घर में हमला हुआ था। इस हमले में सैफ बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता पर हमले का आरोपी भी पकड़ा जा चुका है। अब इस मामले में नए खुलासे हुए हैं।

saif ali khan- India TV Hindi
सैफ अली खान पर हमले के आरोपी ने पुलिस को क्या-क्या बताया? Image Source : INSTAGRAM

सैफ अली खान पर हमले का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अभिनेता पर 16 जनवरी की रात करीब 2 बजे हमला हुआ, जिसमें अभिनेता बुरी तरह घायल हो गए। सैफ के घर में घुसे हमलावर ने उन पर चाकू से बैक टू बैक 6 वार किए और घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला। हालांकि, अब सैफ के हमले का आरोपी पकड़ा जा चुका है और उसे 24 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस बीच इस मामले में अब और भी खुलासे हुए हैं।

पुलिस को मिले 19 फिंगरप्रिंट

पुलिस को सैफ अली खान के घर से आरोपी के लगभग 19 फिंगरप्रिंट मिले थे। आरोपी शरीफुल बांग्लादेश का रहने वाला है और किसी और के आधार कार्ड पर सिम कार्ड ले रखा था। सैफ पर हमला करने वाले आरोपी के बारे में पुलिस को और क्या-क्या पता चला चलिए आपको बताते हैं।

सैफ पर पीछे से क्यों किया हमला?

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस को घटना के बारे में बताया कि सैफ ने उन्हें आगे से लॉक कर लिया था, जिसकी वजह से उसने उन पर पीछे की तरफ वार किया। सैफ पर हमला करने वाला आरोपी अपने फोन में जिस सिम कार्ड का उपयोग कर रहा था वह उसने बंगाल के किसी निवासी के आधार कार्ड पर लिया था।

भारत में नहीं कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम में घर में जाकर फिंगरप्रिंट कलेक्ट किए थे, पुलिस की टीम को लगभग 19 फिंगरप्रिंट मिले, जिसे अब आरोपी के फिंगरप्रिंट से मैच किया जाएगा। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी मेघालय के दावकी नदी के रास्ते भारत पहुंचा था। पुलिस को भारत में आरोपी का कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला, लेकिन इस बात की आशंका को नकारा नहीं जा सकता कि उसका बांग्लादेश में जरूर क्रिमिनल रिकॉर्ड हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस आधार पर भी पूछताछ कर रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन