1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उसे मेरी सुनने की जरूरत नहीं', बेटे इब्राहिम को लेकर सैफ अली खान ने क्यों कही ये बात?

'उसे मेरी सुनने की जरूरत नहीं', बेटे इब्राहिम को लेकर सैफ अली खान ने क्यों कही ये बात?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 14, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Sep 14, 2024 03:57 pm IST

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म 'देवराः पार्ट 1' में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं और अपने इस किरदार को लेकर अभिनेता इन दिनों खासे सुर्खियों में हैं। अभिनेता अब फिल्म की टीम के साथ कपिल शर्मा के शो में भी दिखाई देंगे।

Saif ali khan- India TV Hindi
बेटे इब्राहिम के साथ सैफ अली खान Image Source : INSTAGRAM

सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार एक बार फिर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से पंगा लेते दिखाई देंगे। देवरा में सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर के साथ ही जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। ये जाह्नवी की पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ऐसे में फिल्म की पूरी कास्ट जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटी है।

देवरा के प्रमोशन में जुटे जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान

देवराः पार्ट 1 के प्रमोशन करते फिल्म की पूरी टीम कपिल शर्मा के मोस्ट अवेटेड शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आएगी। हाल ही में शो के निर्माताओं ने शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया, जिससे पता चलता है कि शो के पहले गेस्ट 'देवरा' और 'जिगरा' के स्टार होंगे। गेस्ट लिस्ट में आलिया भट्ट, करण जौहर, जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

क्या सैफ अली खान की सुनते हैं इब्राहिम अली खान?

ट्रेलर के आखिरी में कपिल शर्मा को सैफ अली खान से बात करते देखा जा सकता है। इस दौरान वह सैफ अली खान से कहते हैं - 'पहले हमारे शो में आमिर खान आए थे और उन्होंने कहा था कि 'मेरे बच्चे मेरी नहीं सुनते।' अब आपके बेटे इब्राहिम अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, वो आपकी सुनते हैं क्या?' इसके जवाब में सैफ अली खान ने जो कहा वह सुनकर शो में मौजूद हर सितारा हैरान रह गया और जोर-जोर से हंसने लगा।

कपिल शर्मा के सवाल पर सैफ अली खान का जवाब

सैफ अली खान मजाकिया अंदाज में कहते हैं- 'मुझे लगता है कि उसे आमिर खान की सुननी चाहिए।' द ग्रेट इंडियन कपिल शो की बात करें तो शो के दूसरे सीजन का पहला एपिसोड 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। कपिल शर्मा के शो के इस सीज़न में कुछ रोमांचक नए किरदारों के साथ फैंस के पसंदीदा कपिल शर्मा, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह की वापसी होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन