1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और कैटरीना ने विदेशी फैंस को दिया सरप्राइज, 'टाइगर 3' विदेशों में एक दिन पहले होगी रिलीज

सलमान खान और कैटरीना ने विदेशी फैंस को दिया सरप्राइज, 'टाइगर 3' विदेशों में एक दिन पहले होगी रिलीज

 Published : Nov 01, 2023 07:22 pm IST,  Updated : Nov 01, 2023 08:32 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर दुनिया भर में बज बना हुआ है। लेकिन यह फिल्म भारत में रिलीज होने से एक दिन ही विदेशों के बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के लिए तैयार है।

Tiger 3 - India TV Hindi
Tiger 3 Image Source : X

नई दिल्लीः बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग एक्शन फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को जानकर सलमान खान के भारतीय फैंस को सदमा लग सकता है। क्योंकि खबर यह है कि सलमान खान की यह फिल्म भारत से पहले विदेशों में रिलीज होने वाली है। जी हां! भारत में रिलीज होने से एक दिन पहले 11 नवंबर को विदेशों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

जानिए क्या है इस निर्णय की वजह

एडवांस सेल्स पर आधारित एग्जीबिटर्स की मांग और इन बाजारों में दिवाली से पहले कोई प्रभाव नहीं होने के कारण 'टाइगर 3' 11 नवंबर को विदेशों में रिलीज होगी। मध्य पूर्व और सभी पश्चिमी बाजारों से शुरू होकर अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र, 'टाइगर 3' को 11 नवंबर को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे रिलीज़ करेंगे। एशिया प्रशांत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजार 12 नवंबर को खुलेंगे।

यहां निम्नलिखित देश हैं जहां 11 नवंबर को भारतीय मानक समय रात 9 बजे टाइगर 3 रिलीज हो रही है:

देश भारतीय समय वहां का समय 
न्यूयॉर्क 9:00PM 11:30AM
लॉस एंजिल्स  9:00PM 8:30AM
यूएई  9:00PM 7:30PM
जीसीसी  9:00PM 6:30PM
यूके 9:00PM 3:30PM
यूरोप  9:00PM 4:30PM
अफ़्रीका  9:00PM 5:30PM

 

 

5 नंवबर से होगी एडवांस बुकिंग

फिल्म 'टाइगर 3' भारत में भी 12 नवंबर को सुबह 7 बजे से प्रदर्शित की जाएगी और एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू होगी। 'टाइगर 3' ब्लॉकबस्टर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है जो 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' की घटनाओं पर आधारित है।

फिल्म में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी हैं। फिल्म मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है। यह हिंदी, तमिल डब और तेलुगु डब वर्जनों में ऑपन होगी।

'थंगालान' का टीजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, दमदार साउथ फिल्म के आगे भूल जाएंगे 'केजीएफ' और 'कंतारा'

'खिचड़ी 2' में मिशन पानथूकिस्तान पर जाएंगे हंसा और प्रफुल्ल, ट्रेलर देखकर लगाएंगे खूब ठहाके

नीता अंबानी की खूबसूरती के इस कदर फैन हुए रणवीर सिंह, बोले- 'जस्ट लुकिंग लाइक अ Wow!'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन