1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- आपकी आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी

सलमान खान ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- आपकी आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी

 Published : Feb 06, 2022 01:27 pm IST,  Updated : Feb 06, 2022 01:30 pm IST

लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड सेलेब्स उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

Salman Khan pays tribute to Lata Mangeshkar- India TV Hindi
Salman Khan pays tribute to Lata Mangeshkar Image Source : SALMAN KHAN/INSTAGRAM

Highlights

  • सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर के साथ तस्वीर शेयर की।
  • लता मंगेशकर कोविड पॉजिटिव होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।
  • 92 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

मुंबई: आज सुबह-सुबह बहुत बुरी खबर आई, जब पता चला कि भारत की स्वर-कोकिला लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं रहीं। पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि देने लगी। बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने लता मंगेशकर संग तस्वीर शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। सलमान खान ने लिखा- ''हमारी स्वर-कोकिला याद किया जाएगा। लेकिन आपकी आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी। रेस्ट इन पीस लता जी।''

क्या कमाल के एक्टर थे लताजी के पिता, कभी बने रानी पद्मावती तो कभी तेजस्विनी

बता दें, 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में थीं। लता जी की निधन की खबर से फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त कर रहे हैं।

लता मंगेशकर के इस गाने को सुन भावुक हो उठे थे पंडित नेहरू, निकल आए थे आंसू

बता दें, लता मंगेशकर कुल पांच भाई-बहन थे। जिसमें लताजी सबसे बड़ी बहन थी। जब लता 13 वर्ष की थीं तब ही उनके पिता (1942) का देहांत हो गया था। इस वजह से भी लता के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी और इसी कारण उन्होंने कभी अपनी शादी के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन