1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के गाने ने काटा गदर, 12 घंटे में ही पूरे कर लिए 12 लाख व्यूज, रिलीज से पहले ही छाई सिकंदर

सलमान खान के गाने ने काटा गदर, 12 घंटे में ही पूरे कर लिए 12 लाख व्यूज, रिलीज से पहले ही छाई सिकंदर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 05, 2025 07:20 am IST,  Updated : Mar 05, 2025 07:20 am IST

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का गाना रिलीज होते ही हिट हो गया है। गाने ने 12 घंटे में 12 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। साथ ही सलमान खान के डांस को भी फैन्स ने काफी पसंद किया है।

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान स्टारर फिल्म सिकंदर इस महीने की 28 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना फिल्म में नजर आने वाली हैं। मंगलवार की शाम सिकंदर का गाना 'जोहरा जबीं' भी रिलीज कर  दिया गया है। इस गाने में सलमान खान की रश्मिका मंदाना के साथ पर्दे पर जोड़ी जम रही है। साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर मुरुगुदास की ये फिल्म अब इसी महीने सिनेमाघरों में दहाड़ लगाने की तैयारी कर रही है। फिल्म का गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया है। गाने ने यूट्यूब पर 12 घंटे में 12 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। इस गाने में सलमान खान की जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही रश्मिका मंदाना भी अपने धमाकेदार डांस के लिए सुर्खियों में हैं। 

गाने में दिखा सलमान खान का धमाकेदार डांस

बता दें कि इस गाने में सलमान खान जबरदस्त डांस कर रहे हैं। इस गाने में रश्मिका मंदाना भी अपनी अदाओं बिजलियां गिराते नजर आ रही हैं। रश्मिका मंदाना ने भी इस गाने में सलमान खान के साथ बेहतरीन कैमिस्ट्री दिखाई है। गाने में सलमान खान के साथ कहानी की झलक भी देखने को मिलती है। फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और लिरिक्स समीर-दानिश सबरी ने लिखे हैं। इसके साथ ही इस गाने को नाकाश अजीज और देव नैगी ने अपनी आवाज दी है। अब गाने को देखते ही सलमान खान के फैन्स भी खुश हो गए हैं। लंबे समय बाद फैन्स को अपने चहेते सुपरस्टार को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। 

फिल्म रिलीज से पहले ही बटोर रही सुर्खियां

बता दें कि फिल्म को साउथ के डायरेक्टर मुरुगुदास बना रहे हैं। इससे पहले मुरुगुदास बॉलीवुड को आमिर खान के साथ गजनी जैसी सुपरहिट फिल्म भी दे चुके हैं। मुरुगुदास अब सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर एक्शन के लिए तैयार हैं। बीते दिनों फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें सलमान खान के दमदार एक्शन की झलक भी देखने को मिली थी। साथ ही अब इस फिल्म का गाना भी मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। एक्शन के साथ अब पर्दे पर सलमान खान का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है। फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी बज बना है। सलमान खान के फैन्स को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन