1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब साउथ की इस फिल्म में हाथ आजमाएंगे सलमान खान, इस एक्टर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

अब साउथ की इस फिल्म में हाथ आजमाएंगे सलमान खान, इस एक्टर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

 Published : Mar 16, 2022 01:37 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 01:37 pm IST

चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में सलमान खान नजर आएंगे।

salman khan- India TV Hindi
salman khan Image Source : INST/SALMAN KHAN

Highlights

  • चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में सलमान खान नजर आएंगे
  • चिरंजीवी ने इसको लेकर सलमान का स्वागत फूलों के गुलदस्ते के साथ किया

सलमान खान बॉलीवुड के बाद अब साउथ की फिल्मों में अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं। सलमान खान अब साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में सलमान खान नजर आएंगे। चिरंजीवी भी साउथ का बड़ा नाम हैं। ऐसे में दोनों के एक साथ स्क्रीन शेयर करने पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

चिरंजीवी ने इसको लेकर सलमान का स्वागत फूलों के गुलदस्ते के साथ किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए चिरंजीवी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, ' भाई गॉडफादर में आपको स्वागत है। आपकी एंट्री ने न सिर्फ सबके अंदर एनर्जी भर दी है, वहीं सभी लोगों का एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया है। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी ही खुशी की बात है। आपकी उपस्थिति दर्शकों को एक मैजिकल किक देगी।' 

फिल्म में सलमान खान के होने की खबर से फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'लुसिफर' का रीमेक होगी।  फिल्म में सलमान खान का एक कैमियो रोल होने वाला है। फिल्म में सलमान खान का वही रोल होगा, जो पृथ्वीराज सुकुमारन का था। 'गॉडफादर' एक कमर्शल एंटरटेनर है। इस फिल्म को मोहन राजा डायरेक्ट करेंगे। 

फिल्म में नयनतारा, सत्यदेव कंचरण, जय प्रकाश जैसे ऐक्टर्स नजर आएंगे। बात करें सलमान की तो वह जल्द ही फिल्म 'पठान', 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन