1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की बर्थडे पार्टी में रितेश देशमुख की हुई बल्ले-बल्ले, एक्टर के लिए भाईजान ने खुद बनाई ये चटपटी डिश

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में रितेश देशमुख की हुई बल्ले-बल्ले, एक्टर के लिए भाईजान ने खुद बनाई ये चटपटी डिश

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 29, 2025 07:08 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 07:08 pm IST

सलमान खान ने 27 दिसंबर को धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे पर उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में कई बड़े सितारों का जमावड़ा लगा। रितेश देशमुख भी भाईजान के बर्थडे में शामिल हुए, जिनके साथ सुपरस्टार का एक वीडियो सुर्खियों में है।

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान, रितेश देशमुख Image Source : INSTAGRAM/@GENELIAD

27 दिसंबर को सलमान खान ने अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सुपरस्टार ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में अपना जन्मदिन मनाया और उनके परिवार के साथ ही बॉलीवुड के कई सितारे उनके खास दिन को मनाने उनके फार्महाउस पहुंचे। सुपरस्टार के बर्थडे बैश के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाए रहे। अब सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अभिनेता रितेश देशमुख के लिए एक बेहद चटपटी डिश तैयार करते देखा जा सकता है। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

सलमान खान ने रितेश देशमुख के लिए बनाई ये चटपटी डिश

सलमान खान का ये वीडियो अभिनेत्री जेनेलिया डीसूजा ने शेयर किया है, जो रितेश देशमुख के साथ सुपरस्टार के बर्थडे बैश में शामिल हुई थीं। इस वीडियो में सलमान खान रितेश देशमुख के लिए अपने हाथों से भेल बनाते नजर आ रहे हैं और वो भी एकदम स्ट्रीट स्टाइल में। उनका ये अनसीन टैलेंट देख सोशल मीडिया यूजर भी अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाए। वहीं कुछ ने इसे लेकर हैरानी भी जाहिर की है कि कैसे एक सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान खान जमीन से जुड़े हुए हैं और एक बेहतरीन होस्ट हैं।

जेनेलिया डीसूजा ने शेयर किया वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा- 'सलमान खान जैसा कोई नहीं, वो आपको घर जैसा महसूस कराने और खास महसूस कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। इस बार उन्होंने बेहद स्वादिष्ट ‘भाऊंची भेल’ परोसी है। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं!!!!' इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'हमे भी ये स्पेशल भेल खानी है।' वहीं एक लिखता है- 'ये तो बहुत ही स्वादिष्ट लग रही है।' एक और यूजर ने लिखा- 'भाईजान, सबके दिल जीत लेते हैं।'

सलमान खान का बर्थडे बैश

सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, सभी ने सुपरस्टार को बधाई दी। कैटरीना कैफ, अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त, चिरंजीवी तक तमाम स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए सुपरस्टार को बर्थडे विश किया। वहीं कई स्टार उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पहुंचे, जहां सलमान खान का जोरदार अंदाज में बर्थडे मनाया गया। इस बर्थडे बैश की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया।

ये भी पढ़ेंः The Raja Saab Trailer X Review: माया महल का तिलिस्म देख चौंके दर्शक, बता दिया 'द राजा साब' का भविष्य

एपी ढिल्लों संग वायरल KISS वीडियो पर तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, तो वीर पहाड़िया ने बताया अपने रिएक्शन का सच

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन