1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एपी ढिल्लों संग वायरल KISS वीडियो पर तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, तो वीर पहाड़िया ने बताया अपने रिएक्शन का सच

एपी ढिल्लों संग वायरल KISS वीडियो पर तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, तो वीर पहाड़िया ने बताया अपने रिएक्शन का सच

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 29, 2025 05:14 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 05:14 pm IST

हाल ही में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सिंगर के साथ तारा सुतारिया भी स्टेज पर नजर आईं। इसी दौरान ढिल्लों को एक्ट्रेस के गाल पर किस करते देखा गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया। अब इस वीडियो पर तारा सुतारिया ने प्रतिक्रिया दी है।

tara sutaria- India TV Hindi
तारा सुतारिया ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया Image Source : INSTAGRAM/@TARASUTARIA

तारा सुतारिया हाल ही में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए थे, जिनमें वह सिंगर के साथ स्टेज पर उनके गाने 'थोड़ी सी दारू' पर परफॉर्म करती नजर आई थीं। इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें से एक में एपी ढिल्लों को तारा सुतारिया को गले लगाते और फिर गाल पर किस करते दिखाया गया। इसी वीडियो में तारा के बॉयफ्रेंड और अभिनेता वीर पहारिया की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली, जिसे लेकर फैंस का कहना था कि एक्टर असहज और नाखुश लग रहे थे। अब तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

वीडियो पर तारा सुतारिया ने जाहिर की नाराजगी

तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्टेज पर सिंगर को ज्वॉइन करती देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो, 'झूठे दावों' और 'चालाक एडिटिंग' की आलोचना की है और साथ ही ये भी कहा कि ये पेड पीआर कैंपेन उन्हें हिला नहीं सकते। वहीं, वीर पहाड़िया ने भी इस पर कमेंट करते हुए मिसलीडिंग एडिटिंग की आलोचना की है। अभिनेता ने साफ किया कि उनके रिएक्शन का फुटेज किसी और गाने के दौरान लिया गया था, न की तारा के एपी ढिल्लों के साथ परफॉर्मेंस के दौरान। 

क्या बोलीं तारा सुतारिया?

तारा सुतारिया ने वीडियो शेयर करते हुए अपने एडिटेड वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- 'पूरे जोश और गर्व के साथ, हम सब साथ हैं!!! एपी ढिल्लों, मेरे फेवरेट... क्या शानदार रात थी! मुंबई, हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद, और उम्मीद है कि हम साथ में और भी संगीत और यादें बनाएंगे। गलत नरेटिव, चालाकी भरी एडिटिंग और पेड पीआर कैंपेन हमें हिला नहीं सकते। आखिर में प्यार और सच की ही जीत होती है। इसलिए, धमकियां देने वालों का ही मजाक उड़ता है।'

वीर पहाड़िया ने बताया सच

तारा सुतारिया के इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- 'इतना ही नहीं, मेरे रिएक्शन का जो वीडियो बनाया गया था, वो किसी और गाने के दौरान का था, वो भी 'थोड़ी सी दारू' गाने के दौरान का नहीं। जोकर!' वहीं एक अन्य कमेंट में वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया की जमकर तारीफ की और एक रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा- 'अविश्वसनीय।' एपी ढिल्लों ने भी वीडियो पर कमेंट किया और लिखा- 'क्वीन'। इनके अलावा दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ सहित और भी कई सेलेब्स ने तारा सुतारिया के वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

तारा सुतारिया, वीर पहाड़िया का रिलेशनशिप

बता दें, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने इस साल अगस्त में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। तारा ने इंस्टाग्राम पर वीर पहाड़िया के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिश्ते का ऐलान किया था। इसके बाद वीर पहाड़िया ने 'ट्रैवल + लीजर इंडिया' के साथ एक हालिया इंटरव्यू में, तारा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे खुशी है कि हमने अपनी पहली मुलाकात से ही अपने प्यार को खुलकर अपनाया है और हम जहां भी हों, अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से कभी नहीं हिचकिचाते।"

ये भी पढ़ेंः रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख फिल्ममेकर रह गया दंग, खुद की काबिलियत पर हुआ शक, बोले- 'निर्माता के तौर पर...'

डिंपल कपाड़िया से पहले राजेश खन्ना की लाइफ में आई थी ये हसीना, की थी सीक्रेट वेडिंग! सालों बाद किया दावा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन