Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख फिल्ममेकर रह गया दंग, खुद की काबिलियत पर हुआ शक, बोले- 'निर्माता के तौर पर...'

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख फिल्ममेकर रह गया दंग, खुद की काबिलियत पर हुआ शक, बोले- 'निर्माता के तौर पर...'

Written By: Priya Shukla
Published : Dec 29, 2025 04:22 pm IST, Updated : Dec 29, 2025 04:22 pm IST

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' को लेकर हाल ही में बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने बात की और फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने आदित्य धर के निर्देशन की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म देखकर वह हैरान थे।

dhurandhar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS धुरंधर।

सिनेमाघरों में अब भी 'धुरंधर' का ही बोलबाला है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। दिन पर दिन फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। चौथे रविवार को भी फिल्म ने 22.5 करोड़ का कलेक्शन करते हुए सबको हैरत में डाल दिया है। जब से धुरंधर रिलीज हुई है, चर्चा का विषय बनी हुई है। दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के सितारे भी लगातार इस फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी 'धुरंधर' को लेकर बात की और आदित्य धर के निर्देशन की जमकर तारीफ की। 'धुरंधर' को लेकर करण जौहर ने क्या कहा, आईये जानते हैं।

'धुरंधर' पर क्या बोले करण जौहर?

करण जौहर ने अनुपमा चोपड़ा की किताब 'डाइनिंग विद स्टार्स' के लॉन्च पर 'धुरंधर' के बारे में बात की और साथ ही साथ अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- 'मैंने एक फिल्म (तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी)' प्रोड्यूस की, इसी बीच 5 दिसंबर को 'धुरंधर' रिलीज हुई। इस फिल्म को देखकर मैं हैरान रह गया। मुझे लगा कि एक फिल्म निर्माता के तौर पर उस फिल्म के मुकाबले मेरा काम बहुत लिमिटेड है। बीजीएम (बैकग्राउंड म्यूजिक) का इस्तेमाल और कहानी कहने का तरीका बहुत ही शानदार था। मैं इस फिल्म से बहुत इंप्रेस हुआ।'

फिल्म की कहानी लगी यूनिक

करण जौहर आगे कहते हैं- 'मुझे धुरंधर की कहानी और इसे कहने का तरीका बहुत यूनिक लगा। मैं सबकी राय की इज्जत करता हूं। मुझे धुरंधर के बारे में जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आई, वो ये थी कि डायरेक्टर सेल्फ-कॉन्शियस नहीं लग रहा था। कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि वह दिखावा करने की कोशिश कर रहे हैं। कहानी कहने का तरीका बहुत ही स्मूद था और हर फ्रेम बहुत ही खूबसूरती से शूट किया गया था।'

अपनी ही काबिलियत पर उठाने पड़े सवाल

करण जौहर ने आगे कहा- 'धुरंधर देखने के बाद एक फिल्म निर्माता के तौर पर मुझे अपनी ही काबिलियत पर सवाल उठाने पड़े, जो मेरे लिए हमेशा से ही एक अच्छी बात रही है। मैंने इस साल की शुरुआत 'सैयारा' को पसंद करते हुए और अंत 'धुरंधर' को पसंद करते हुए की। मुझे 'लोका' भी बहुत पसंद आई। 'लोका' देखकर तो मैं पागल हो गया था।' इससे पहले भी करण जौहर ने धुरंधर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। फिल्म की रिलीज के बाद उन्होंने इसे 'आउटस्टैंडिंग' बताते हुए एक पोस्ट किया था और आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना सहित फिल्म के सभी कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की थी।

'धुरंधर' के आगे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' ने टेके घुटने

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सभी फिल्मों को रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से टकराना पड़ रहा है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर का क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है, जिसके चलते हाल ही में रिलीज हुई 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' ने भी घुटने टेक दिए हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के तले बनी ये फिल्म 5 दिनों में सिर्फ 23 करोड़ ही कमा पाई है, जबकि 24 दिन पहले रिलीज हुई धुरंधर ने अपने चौथे रविवार को भी 22 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement