1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Salman Khan का दिखा कूल अंदाज, भाई की बर्थडे पार्टी में 'दबंग' एक्टर का जलवा

Salman Khan का दिखा कूल अंदाज, भाई की बर्थडे पार्टी में 'दबंग' एक्टर का जलवा

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 05, 2023 09:26 am IST,  Updated : Aug 05, 2023 09:57 am IST

सलमान खान हाल में ही अपने भाई अरबाज खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। उनका स्टाइल काफी कूल था। सलमान को पहली बार इतने अलग अंदाज में देखा गया।

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। उनका स्टाइल और स्टारडम, दोनों ही बाकी स्टार्स से बिल्कुल अलग है। उनके लिए फैंस की दीवानगी आए दिन देखने को मिल जाती है। सलमान अपने परिवार के सदस्यों को बहुत प्यार करते हैं और परिवार की तरफ उनकी दिल्लगी उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाती है। इसी का एक उदाहरण तब देखने को मिला जब छोटे भाई अरबाज की बर्थडे पार्टी में सलमान खान पहुंचे। एक्टर का अंदाज हमेशा से बिल्कुल अलग था।

सलमान का दिखा अलग अंदाज 

सलमान खान का पार्टी में पहुंचने का वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में सलमान पिंक और ब्लैक टाइ-डाई पैंट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लै टी-शर्ट के ऊपर ग्रे शर्ट कैरी की थी। इसे देखकर लोगों का कहना है कि सलमान भी अब बार्बी ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं। उनका अंदाज काफी अलग और कुछ ज्यादा ही कूल लग रहा है। फंकी स्टाइल में 'दबंग' एक्टर को देखकर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सलमान खान को इस अंदाज में पहली बार देखा गया है। 

अरबाज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे सलमान
दरअसल, 4 अगस्त को सलमान खान के छोटे भाई अरबाज का जन्मदिन था। इस मौके पर एक्टर ने पार्टी रखी थी। ऐसे में सलमान खान का वहां पहुंचना लाजमी था। सलमान खान अपने भाई-बहनों के हर एक लाइफ इवेंट का हिस्सा बनते हैं। ठीक इससे एक दिन पहले सलमान खान की बहन अर्पिता का भी जन्मदिन था। एक्टर ने अर्पिता के बचपन की तस्वीर पोस्ट कर के उन्हें बधाई दी थी। वो तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 

इस फिल्म में आएंगे नजर 
फिल्मों की बात करें तो सलमान हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और पलक तिवारी हैं। एक्टर अगली बार कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की एक नई फिल्म में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में 'पठान' यानी शाहरुख खान भी सलमान खान के साथ नजर आएंगे। फिलहाल एक्टर इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन होस्ट कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने क्यूट सी बच्ची के साथ शेयर की Photo, पहचानों तो जानें

सनी देओल के बेटे ने शेयर की हनीमून की खूबसूरत फोटोज, चाचा बॉबी ने भी किया रिएक्ट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन