1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Salman Khan ने क्यूट सी बच्ची के साथ शेयर की Photo, पहचानों तो जानें!

Salman Khan ने क्यूट सी बच्ची के साथ शेयर की Photo, पहचानों तो जानें!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 03, 2023 08:44 am IST,  Updated : Aug 03, 2023 08:45 am IST

सलमान खान ने हाल में ही एक छोटी सी बच्ची के साथ तस्वीर पोस्ट की है। ये तस्वीर एक थ्रोबैक फोटो है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। सलमान इस तस्वीर में प्यारे से बेबी के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

Salman Khan, Arpita khan, Salman Khan Shares Special Photo- India TV Hindi
सलमान खान और बेबी अर्पिता खान। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। उनका स्टाइल और स्टारडम, दोनों ही बाकी स्टार्स से बिल्कुल अलग है। उनके लिए फैंस की दीवानगी आए दिन देखने को मिल जाती है। सलमान अपने परिवार के सदस्यों को बहुत प्यार करते हैं और परिवार की तरफ उनकी दिल्लगी उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाती है। हाल में ही सलमान खान ने एक तस्वीर पोस्ट की ही। इस तस्वीर में सलमान खान एक क्यूट सी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। 

सलमान खान के साथ दिखी प्यारी सी बच्ची

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देर रात एक पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में यंग सलमान के साथ ही प्यारी सी बच्ची दिख रही है। ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि उनकी लाडली छोटी बहन अर्पिता खान हैं। ये पुरानी यादगार तस्वीर सलमान खान ने अर्पिता के जन्मदिन के मौके पर साझा की है। इस तस्वीर में आर्पित और सलमान खान एक काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं। अर्पिता ने एक तस्वीर हाथ में पकड़ी हुई है और सलमान खान अर्पिता के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में भाई-बहन का प्यार साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को सलमान ने अपनी बहन के खास दिन यानी उनके जन्मदिन पर पोस्ट किया है। सलमान ने उनकी ये तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अर्पिता।'

बहन अर्पिता से सलमान को बहुत प्यार
सलमान खान अपनी बहनों को बहुत प्यार करते हैं और अर्पिता खान से उनका रिश्ता बिल्कुल खास है। वो आए दिन अर्पिता और उनके बच्चों के साथ नजर आते हैं। अर्पिता के बच्चों के साथ खेलते और मस्ती करते हुए उनके कई वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। वैसे भी सलमान खान को बच्चे बहुत पसंद हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने IIFA के दौरान भी अर्पिता और उनके बच्चों के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। 

इस फिल्म में आएंगे नजर 
फिल्मों की बात करें तो सलमान हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और पलक तिवारी हैं। एक्टर अगली बार कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की एक नई फिल्म में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में 'पठान' यानी शाहरुख खान भी सलमान खान के साथ नजर आएंगे। फिलहाल एक्टर इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन होस्ट कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: बॉर्डर पर पहुंचे सनी देओल, 'गदर 2' के तारा सिंह बनकर जवानों के साथ किया धुआंधार डांस

आत्महत्या से पहले नितिन देसाई ने की थी रिकॉर्डिंग, नोट में बता गए अपनी आखिरी ख्वाहिश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन