बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस के गेम ने बड़े-बड़े दिग्गजों को तबाह कर दिया है। ऐसी कई कहानियां हैं जिनमें बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने कई लोगों का घर तबाह कर दिया। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी कहानीकार हैं जिन्होंने चंद फिल्में बनाईं और जमकर पैसा कमाया। एक ऐसे ही डायरेक्टर हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इतना ही नहीं अब तक 2 बार बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर चुके ये डायरेक्टर अपनी फिल्म और अंदाज को लेकर खूब मलालत भी झेल चुके हैं। लेकिन अब अपनी अपकमिंग फिल्म की हीरोइन की कास्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी फिल्म में एक खास हीरोइन को कास्ट करना चाहते हैं जिनके साथ वाली फिल्म के चलते दोनों विवादों में उलझ गए हैं। ये फिल्म मेकर कोई और नहीं बल्कि संदीप रेड्डी वांगा हैं और बीते कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।
क्या है पूरा मामला?
संदीप रेड्डी वांगा फिल्मी दुनिया का ऐसा नाम हैं जिनकी फिल्में रिलीज से पहले ही सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' को लेकर काफी बवाल मचा था। इस फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी और डायरेक्टर को भी काफी मलालत झेलनी पड़ी थी। इन सब बातों के बाद भी एनिमल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और जमकर कमाई थी। अब बीते कुछ महीने पहले संदीप ने अपनी अपकमिंग फिल्म स्प्रिट का अनाउंसमेंट किया था। जिसको लेकर खबरें थीं कि इस फिल्म में बतौर हीरोइन दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड हंगामा ने एक खबर लगाई जिसमें दावा किया गया कि दीपिका पादुकोण ने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया है। इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा ने भी इसकी पुष्टि कर दी कि तृप्ति डिमरी उनकी अगली फिल्म की हीरोइन होने वाली हैं। इसी बीच दीपिका के फिल्म छोड़ने के पीछे की वजहों पर लोगों का ध्यान गया तो कई बातें निकलकर सामने आईं।
क्यों छोड़ी दीपिका ने फिल्म?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट ने दावा किया कि दीपिका कुछ सीन्स करने में असहज महसूस कर रही थीं। इसके साथ ही दीपिका की टीम ने कुछ ऐसी मांगें रखीं जिसे प्रोडक्शन ने पूरी नहीं की। जिनमें से एक मांग ये भी बताई गई कि 100 से ज्यादा फिल्म की शूटिंग करने पर दीपिका को तय फीस के साथ अलग से महताना दिया जाए। इसके बाद प्रोडक्शन ने हीरोइन को बदलने का फैसला लिया है। अब फिल्म स्प्रिट में तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। इसका ऐलान भी खुद ही संदीप रेड्डी कर चुके हैं।
बॉक्स ऑफिस के किंग हैं संदीप रेड्डी वांगा
बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा उन चंद डायरेक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से धमाल मचा दिया था। साल 2017 में आई फिल्म अर्जुन रेड्डी लोगों को काफी पसंद आई और खूब प्यार मिला। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही। इसके बाद संदीप ने इसे हिंदी में भी बनाया और इसे नाम दिया 'कबीर सिंह'। इस फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया और ये साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी को भी खूब तारीफें मिलीं। इसके बाद साल 2023 में संदीप रेड्डी ने रणबीर कपूर के साथ मिलकर फिल्म एनिमल बनाई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई। इस फिल्म ने जमकर कमाई की और तृप्ति डिमरी को भी स्टार बना गई। अब संदीप जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्प्रिट' के साथ लौट रहे हैं। जल्द ही इसकी आगे की जानकारी भी शेयर कर दी जाएगी।