1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे...' दीपिका पादुकोण ने लीक की स्पिरिट की कहानी? संदीप रेड्डी वांगा ने निकाला गुस्सा

'खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे...' दीपिका पादुकोण ने लीक की स्पिरिट की कहानी? संदीप रेड्डी वांगा ने निकाला गुस्सा

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 27, 2025 10:12 am IST,  Updated : May 27, 2025 10:12 am IST

दीपिका पादुकोण के 'स्पिरिट' से बाहर होते ही फिल्म को लेकर नए-नए विवाद खड़े हो रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अब X पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह बिना किसी का नाम लिए अपना गुस्सा जाहिर करते दिखे।

Sandeep reddy vanga- India TV Hindi
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पर साधा निशाना। Image Source : INSTAGRAM

'एनिमल' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में पहले प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं, लेकिन बीते दिनों ही संदीप रेड्डी वांगा ने एक पोस्ट शेयर करके दीपिका के फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि 'स्पिरिट' में अब तृप्ति डिमरी की एंट्री हो गई है। अब संदीप रेड्डी वांगा ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए नखरे दिखाने, अनप्रोफेशनल बर्तव करने और तृप्ति डिमरी को नीचा दिखाने के लिए एक्टर को फटकार लगाई है। संदीप रेड्डी वांगा ने अपने पोस्ट में किसी का जिक्र नहीं किया, लेकिन यूजर्स का कहना है कि उन्होंने पोस्ट में दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है।

संदीप रेड्डी वांगा का ट्वीट

संदीप रेड्डी वांगा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा एनडीए (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) होता है। लेकिन ऐसा करके, आपने उस व्यक्ति का 'खुलासा' किया है जो आप हैं.... एक युवा एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर निकालना? क्या यही आपका फेमिनिज्म है?'

खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे- संदीप

संदीप रेड्डी वांगा ने आगे लिखा- 'एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैंने अपने क्राफ्ट के पीछे सालों कड़ी मेहनत की है और मेरे लिए, फिल्म निर्माण ही सब कुछ है। लेकिन, तुम्हें ये समझ नहीं आया और ना ही कभी आएगा। ऐसा करो.... अगली बार पूरी कहानी बोलना... क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। #dirtyPRgames मुझे यह कहावत बहुत पसंद है :-) खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे!'

दीपिका ने क्यों छोड़ी 'स्पिरिट'

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की मांगों, जिसमें आठ घंटे काम करना, ज्यादा सैलरी, तेलुगु डायलॉग नहीं बोलना, फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा शामिल है, से निर्देशक वांगा खुश नहीं थे। इसी के चलते दीपिका को फिल्म से बाहर होना पड़ा और फिल्म में तृप्ति ने उनकी जगह ले ली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन