श्रीलंका पर अब भारत के खिलाफ पारी की हार का संकट खड़ा हो गया है। टीम अभी तक फॉलोऑन के खतरे में है। अब तक तीन दिन का खेल हो गया है और टीम इंडिया ने मजबूत पकड़ बना रखी है। अब मैच के चौथे दिन श्रीलंका पहला लक्ष्य फॉलोऑन को टालने का होगा। अगर ये बच गया तो फिर भारतीय टीम के लिए मैच जीतना आसान नहीं होगा। इस बीच बारिश भी बीच बीच में खलल डाल रही है, जो कि संकट का सबब बना हुआ है।
भारत ने बनाए 503 रन, श्रीलंका ने 8 विकेट पर अब तक बना लिए हैं 238 रन
भारत बनाम श्रीलंका कोलंबो दूसरा टेस्ट अब रोचक दौर में पहुंच चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जब तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए थे। लाहिरु कुमारा 8 और सोनल 85 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। श्रीलंकाई टीम अभी भी भारत के स्कोर से 238 रन पीछे है। अब ये से भारत के स्कोर की बराबरी तो नहीं हो सकती, लेकिन इतना जरूर है कि फॉलोऑन बचाया जाए।
श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी बनाने होंगे 39 और रन
भारत ने अपनी पहली पारी में 503 रन बनाए थे, ऐसे में श्रीलंकाई टीम को फॉलोऑन बचाने के लिए कम से कम 304 रन बनाने होंगे। यानी यहां से भी श्रीलंका को 39 रन और चाहिए होंगे। अब श्रीलंका की सारी उम्मीदें सोनल दिनुशा पर टिकी होंगी, जो इस वक्त 85 रन पर खेल रहे हैं और धीरे धीरे अपने शतक की ओर भी बढ़ रहे हैं। सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में भी सोनल दिनुशा ने 100 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। यानी टीम इंडिया चाहेगी कि जल्द से जल्द सोनल को आउट किया जाए।
बारिश कर सकती है टीम इंडिया का खेल खराब
इस बीच वैसे तो अभी दो दिन का वक्त मैच बचा हुआ है, लेकिन बारिश के कारण पता नहीं कितने और ओवर हो पाएंगे। तीसरे दिन भी करीब सवा छह बजे तक मैच होना था, जोकि कि साढ़े पांच बजे से पहले ही खत्म हो गया। करीब पांच बजे बारिश आई और फिर मैच शुरू होने की संभावना तो ना देखते हुए अंपायर ने स्टंप्स यानी दिन का खेल खत्म कर दिया। अगर बारिश फिर आती है और श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन बचा लेती है तो भारत को हो सकता है कि मैच में जीत ना मिल पाए और ड्रॉ से से ही संतोष करना पड़े। ऐसे में चौथे दिन पहले सेशन का खेल काफी अहम होगा, इस दौरान कौन सी टीम बाजी मारती है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
ह भी पढ़ें
सरफराज खान ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर किए कमेंट, वीडियो में कैद हो गई सारी बातें
भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट में आईसीसी सख्त, अब एक और खिलाड़ी को लगाई फटकार