1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सरफराज खान ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर किए कमेंट, वीडियो में कैद हो गई सारी बातें

सरफराज खान ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर किए कमेंट, वीडियो में कैद हो गई सारी बातें

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 25, 2026 05:15 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 05:16 pm IST

सरफराज खान ने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने लगातार कमेंट किए।

Sarfaraz Khan- India TV Hindi
सरफराज खान Image Source : PTI

सरफराज खान भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं थे, लेकिन अचानक उनकी एंट्री हो गई। हालांकि इसके बाद भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। लेकिन उन्हें फील्डिंग के लिए आना पड़ा। मैच के तीसरे दिन वे श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कमेंट करते हुए देखे गए। सरफराज ने जो कुछ भी कहा, वो सारी बातें वीडियो में कैद हो गई हैं। 

ऋषभ पंत की जगह फील्डिंग के लिए उतरे सरफराज खान

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अहम मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन ऋषभ पंत नहीं उतरे। बैटिंग के दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई थी। उनकी जगह कीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत निभा रहे हैं। साथ ही फील्डिंग के लिए सरफराज खान आए। तीसरे दिन जब आखिरी सेशन का खेल हो रहा था, तब भारत को जल्द विकेट की जरूरत थी, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज ऐसा लग रहा था कि समय बर्बाद करना चाहते थे। ऐसे में सरफराज खान ने कुछ कमेंट श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर किए, ताकि उनका ध्यान भंग हो और वे आउट हो जाएं।

मैच के दौरान क्या कमेंट कर रहे थे सरफराज

जहां एक ओर सरफराज तंज कर रहे थे, वहीं कुछ मजाकिया टिप्पणी भी कीं। पहले खान कहते हैं कि main batsman is back! Main batsman is back! यानी मुख्य बल्लेबाज वापस आ गया है। इसके बाद सरफराज कहते हैं कि Go for it!, C'mon ICC Player Award!, C'mon big man! इसी बीच श्रीलंकाई बल्लेबाज ड्रिंक के लिए जाते हैं। इस पर भी सरफराज कमेंट करने से नहीं चूके। वे कहते हैं कि अरे कमेंदु भाई आ जाओ भाई, लेट हो रहा है। इस बीच गेंदबाजी के लिए रवींद्र जडेजा आते हैं। वो कहते हैं कि हां जड्डू भाई बोलते हैं! बाउंड्री पे भी खड़े हो जाओ, नहीं भागेंगे! ऐसा माहौल है आपका।

श्रीलंकाई टीम कर रही है कोलंबो टेस्ट में संघर्ष

खास बात ये है कि भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 503 रन बना ​दिए हैं। जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष कर रही है। दरअसल सीरीज के लिए जब टीम का ऐलान किया गया तो उसमें साई सुदर्शन थे, लेकिन जब वे पूरी तरह से फिट नहीं हुए तो उनकी जगह सरफराज को शामिल किया गया। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला, इसके बाद भी फील्डिंग के​ लिए आकर उन्होंने माहौल जरूर बनाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें 

भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट में आईसीसी सख्त, अब एक और खिलाड़ी को लगाई फटकार

WTC Points Table में मचेगा तहलका, टीम इंडिया के जीतते ही होगा भयंकर उलटफेर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल