1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किसके आगे झुके 66 साल के संजय दत्त? देखते ही स्टेज पर छुए पैर, फैन हुए भावुक

किसके आगे झुके 66 साल के संजय दत्त? देखते ही स्टेज पर छुए पैर, फैन हुए भावुक

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 25, 2026 03:27 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 03:27 pm IST

'खलनायक' 1993 की सबसे सफल बॉलीवुड फिल्मों में से एक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। संजय दत्त अब इस फिल्म के सीक्वल के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर रहे हैं, जिसका ऐलान हाल ही में किया गया है।

Sanjay Dutt- India TV Hindi
संजय दत्त, सुभाष घई। Image Source : INSTAGRAM/@BOLLYWOODSOCIETYY

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फिलहाल 'धुरंधर: द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी कमाई का सिलसिला जारी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम की भूमिका निभाई है, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। इस फिल्म की सफलता के बीच अब संजय दत्त ने अपने प्रशंसकों को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है। अभिनेता ने अपनी 1993 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल की घोषणा की है, जिसका नाम 'खलनायक रिटर्न्स' रखा गया है। इस बीच संजय दत्त का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह स्टेज पर किसी के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

किसके सामने झुके संजय दत्त?

मुंबई में 'खलनायक रिटर्न्स' का पोस्टर लॉन्च इवेंट रखा गया, जहां संजय दत्त के साथ उनकी लेडी लव मान्यता दत्त भी नजर आईं। इस दौरान जैसे ही 'खलनायक' के निर्देशक सुभाष घई स्टेज पर आते हैं, संजय दत्त उनके पैर छूते हैं और फिर प्यार से उन्हें गले लगा लेते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। 

पोस्टर लॉन्च इवेंट में इमोशनल हुए संजय दत्त

मुंबई में पोस्टर लॉन्च इवेंट के दौरान संजय दत्त ने 'खलनायक' की सफलता के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने सुभाष घई का भी आभार जताया और कहा कि सुभाष घई के बिना 'खलनायक' की कहानी संभव नहीं होती और ये कहते-कहते वह भावुक हो गए। बता दें, 33 साल बाद खलनायक के सीक्वल का ऐलान हुआ है, जिससे संजय दत्त के फैंस बेहद खुश हैं। फिल्म का टीजर बताता है कि पहले भाग की ही तरह इसमें भी संजू बाबा दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। टीजर लॉन्च के दौरान संजय दत्त भावुक हो गए और फिर हर मुश्किल में साथ देने के लिए पत्नी मान्यता दत्त का शुक्रिया भी अदा किया।

कब आया था खलनायक के सीक्वल का ख्याल?

इसी के साथ अभिनेता ने ये भी बताया कि उन्हें कब और कैसे 'खलनायक' के सीक्वल का ख्याल आया। संजू बाबा ने खुलासा किया कि खलनायक के सीक्वल का विचार उन्हें तब आया जब वह 1993 के मुंबई बम धमाके के मामले में जेल में बंद थे। उन्होंने बताया कि जेल में रहते हुए उन्होंने अपने कुछ साथी कैदियों से पूछा था कि क्या वे सीक्वल देखना चाहेंगे? और उनके इस सवाल का लगभग 4,000 लोगों ने सकारात्मक जवाब दिया था।

ये भी पढ़ेंः एक ऐप, जो मौत की कीमत पर पूरी करता है हर इच्छा, ओटीटी की मस्ट वॉच बनी हॉरर-थ्रिलर सीरीज, वीकेंड पर ना करें मिस

मुंबई लौटीं रिहाना का जलवा, पहना हीरे से जड़ा खूबसूरत हाथफूल, ईशा अंबानी संग खिंचवाई फोटो, सेलेब्स के साथ की मस्ती

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन