1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नॉनवेज की ऐसी दीवानगी कि लेना पड़ा अलग घर, शोले के ठाकुर का अंदाज था निराला, को-एक्टर ने किया खुलासा

नॉनवेज की ऐसी दीवानगी कि लेना पड़ा अलग घर, शोले के ठाकुर का अंदाज था निराला, को-एक्टर ने किया खुलासा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 25, 2024 10:56 am IST,  Updated : Sep 25, 2024 11:22 am IST

शोले फिल्म में ठाकुर के किरदार को अपनी एक्टिंग से अमर करने वाले संजीव कुमार को आज भी लोग याद करते हैं। संजीव कुमार की नॉनवेज को लेकर दीवानगी भी किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में एक्टर सचिन पिलगांवकर ने इसका खुलासा किया है।

sanjeev kumar- India TV Hindi
सचिन पिलगांवकर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार ने अपने करियर में 171 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलर किरदार संजीव कुमार ने शोले फिल्म में ठाकुर का निभाया। ये किरदार न केवल सराहा गया बल्कि एक कल्ट बन गया। संजीव कुमार बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर थे और उनका अंदाज भी बेहद निराला था। संजीव कुमार को घर पर नॉनवेज खाने की अनुमति नहीं थी, तो उन्होंने इसका एक उपाय खोज निकाला। संजीव कुमार ने नॉनवेज खाने के लिए एक घर ही किराए से ले लिया। इसका खुलासा संजीव कुमार के दोस्त रहे सचिन पिलगांवकर ने खुद किया है। हाल ही में सचिन पिलगांवकर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें इसका खुलासा किया है। 

इंटरव्यू में किए दिलचस्प खुलासे

एक्टर डायरेक्टर सचिन पिलगांवकर ने हाल ही में कुणाल विजयेकर के यूट्यूब चैनल को अपना इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में सचिन ने संजीव कुमार को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। सचिन ने बताया, 'संजीव कुमार नॉनवेज के बेहद शौकीन थे। लेकिन उन्हें घर पर नॉनवेज खाने और लाने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद संजीव कुमार ने इसका एक तोड़ निकाला और 1 बीएचके फ्लेट किराए पर ले लिया। इस फ्लैट में संजीव कुमार के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, शम्मी कपूर, रणधीर कपूर और मैं खूब नॉनवेज खाया करते थे। हम रात भर निहारी पीते रहते थे, इसलिए इसे गर्म करना पड़ता था। यहां हम मिलकर पाया भी खूब खाते थे। हम रात भर यहां काम करते और सुबह 5 बजे तक खाने की दावत चलती रहती।'

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी बताई थी यही कहानी

सचिन पिलगांवकर से पहले भी संजीव कुमार के खाने के किस्से इंडस्ट्री में सुनाए जाते रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजु महेंद्रु ने भी फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में संजीव कुमार की नॉनवेज के लिए दीवानगी शेयर की थी। जिसमें अंजु महेंद्रु ने बताया था कि संजीव कुमार गुजराती ब्राह्मण परिवार से आते थे। इसके बाद भी उन्हें नॉनवेज काफी पसंद था। हालांकि वे सभी जगह इसे खाने में संकोच करते थे। वे केवल चुनिंदा जगहों पर नॉनवेज खाने में सहज महसूस करते थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन