1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यूटनेस में राहा कपूर को टक्कर दे रही इस बच्ची का है करीना कपूर से नाता, पटौदी खानदान की है लाडली

क्यूटनेस में राहा कपूर को टक्कर दे रही इस बच्ची का है करीना कपूर से नाता, पटौदी खानदान की है लाडली

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 21, 2024 07:31 am IST,  Updated : May 21, 2024 09:44 am IST

वायरल हो रही इस तस्वीर में दिख रही बच्ची कोई आम लड़की नहीं बल्कि पटौदी खानदान की लाडली है। कपूर परिवार की नन्ही परी और करीना कपूर की भांजी राहा कपूर से इसकी क्यूटनेस की तुलना की जा रही है। अब ये बच्ची है कौन, इसके बारे में आपको यहां जानने को मिलेगा।

Sara Ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्यूट बच्ची की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसकी तुलना लोग राहा कपूर से कर रहे हैं। सामने आई इस तस्वीर में दिख रही ये मासूम सी बच्ची राहा कपूर से काफी बड़ी है। चमकदार आखों वाली ये क्यूट बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की पॉपुलर स्टारकिड और हीरोइन है। इस बच्ची की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और इसका सीधा कनेक्शन पटौदी खानदान से है। करीना कपूर और सैफ अली खान जैसे बड़े सितारों की ये बच्ची लाडली है। जी हां, ये कोई और नहीं 'नमस्ते दर्शकों' कहने वाली सारा अली खान हैं। बचपन में एक्ट्रेस हद से ज्यादा क्यूट थीं। इनकी क्यूट अदाओं वाली तस्वीरें आक्सर वायरल होती रहती हैं। कुछ की झलकियां एक्ट्रेस खुद साझा भी करती रहती हैं। वैसे वायरल हो रही इस तस्वीर को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि ये राहा कपूर को क्यूटनेस के मामले में पूरी टक्कर दे रही हैं। 

वायरल हो रही सारा अली खान की पुरानी तस्वीर

तैमूर अली खान और जेह अली खान की क्यूटनेस भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाए रहने का एक लंबा दौर चला। इसके बाद चर्चा में राहा कपूर आ गईं और अब उनकी तस्वीरें आते ही छा जाती हैं। इसी बीच सारा अली खान की पुरानी तस्वीरें भी वायरल होने लगी हैं। सैफ अली खान की सबसे बड़ी बेटी सारा अली खान बचपन में गोल मटोल और चबी चीक्स वाली बच्ची थीं। वायरल हो रही इस तस्वीर में सारा अली खान अपने क्यूट भाइयों को भी मात दे रही हैं। सारा अली खान इस तस्वीर में व्हाइट और पिंक फ्रॉक पहने नजर आ रही हैं। वो कैमरे पकड़े खड़ी हैं। सारा की इस तस्वीर को देखने के बाद लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सारा अली खान काफी ज्यादा प्यारी थीं। इतना ही नहीं कई लोगों का कहना है कि ये पटौदी खानदान का नवाबी इफेक्ट है और यही वजह है कि सभी बच्चे बचपन में बड़े क्यूट लगते हैं। 

यहां देखें तस्वीर

इस फिल्म में नजर आएंगी सारा अली खान

बता दें, सारा अली खान फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ए वतन मेरे वतन’ में कुछ दिनों पहले ही नजर आई हैं। ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुईं, बल्कि इन्हें सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। जहां ‘मर्डर मुबारक’ में लंबी स्टार कास्ट थी, जिसमें पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, टिसका चोपड़ा, डिंपल कपाड़िया जैसे सितारे शामिल थे तो वहीं ‘ए वतन मेरे वतन’ में साला अली खान इमरान हाशमी और स्पर्श श्रीवास्तव के साथ नजर आईं। अब जल्द ही एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर के साथ 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग भी जारी है, जिसकी झलक भी सामने आ गई है। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज को आगे के लिए टाला गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन