1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा तेंदुलकर-शुभमन गिल के 'रिलेशनशिप' पर सारा अली खान ने कही ऐसी बात, जिसकी नहीं थी बिल्कुल भी उम्मीद

सारा तेंदुलकर-शुभमन गिल के 'रिलेशनशिप' पर सारा अली खान ने कही ऐसी बात, जिसकी नहीं थी बिल्कुल भी उम्मीद

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 06, 2023 03:17 pm IST,  Updated : Nov 06, 2023 03:37 pm IST

'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन में एक और नया खुलासा हुआ है। शुभमन गिल संग रिश्ते को लेकर सारा अली खान बात करते हुए नजर आने वाली हैं। इसके अलावा भी सारा और अनन्या अपने बॉयफ्रेंड्स संग बातें करेंगी। इसका प्रोमो आते ही वायरल होने लगा है।

Sara ali khan, shubman gill, sara tendulkar- India TV Hindi
सारा तेंदुलकर, शुभमन गिल और सारा अली खान। Image Source : INSTAGRAM

'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन शुरू होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। अब तक शो के दो एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। दोनों में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। अब शो का तीसरा एपिसोड भी रिलीज होने वाला है। इस एपिसोड में अनन्या पांडे और सारा अली खान एक साथ नजर आएंगी। इस एपिसोड में दोनों कई खुलासे करने वाली हैं, वो भी अपनी लव लाइफ और अफेयर्स को लेकर। इस एपिसोड का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सारा अली खान शुभमन गिल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका शुभमन संग रिश्ता था भी या नहीं। 

हालिया प्रोमो हुआ वायरल

'कॉफी विद करण' के हालिया प्रोमो में सारा अली खान ने शुभमन गिल संग रिश्ते पर खुलकर बात की और उन्होंने बातों ही बातों में सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के रिश्ते पर मुहर भी लगाई है। वीडियो में सारा अली खान से शुभमन गिल पूछते हैं कि सारा अली खान के शुभमन गिल संग डेटिंग रूमर्स थे? इस पर सारा रिएक्ट करने से जरा भी नहीं कतरातीं और झट से करण जौहर की बातों का जवाब देती हैं, जिसे सुनने के बाद करण जौहर भी हैरान रह जाते हैं। 

सारा ने किए कई खुलासे

सारा अली खान कहती हैं, 'आप गलत सारा को लेकर आ गए हैं। सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है।' इसके सुनते ही करण जौहर ठहाके मारकर हंस पड़े। इससे ठीक पहले करण जौहर ने ये भी खुलासा किया सारा अली खान और अनन्या पांडे किसी एक ही शख्स को डेट कर चुकी हैं। इस दौरान सारा अली खान खुलासा करती हैं कि अनन्या पांडे 'नाइट मैनेजर' यानी आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। इसके बाद करण जौहर अनन्या से पूछते हैं कि वो अपनी रातें कैसे मैनेज कर रही है, क्या वो गुमराह हो रही हैं? शायराना अंदाज में जवाब देते हुए अनन्या कहती हैं, 'आशिकी ऐसी ही होती है...'

सारा अली खान के साथ भी जुड़ा था नाम

बता दें, सारा तेंदुलकर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ भी नाम जुड़ा था। दोनों के डेट करने की बातें सामने आई थीं। इतना ही नहीं दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया था, लेकिन इसी बीच सारा तेंदुलकर के साथ दोबारा नाम जुड़ने लगा और लोगों को लगा कि इनका ब्रेकअप हो गया है। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कबूल नहीं किया था, ठीक वैसे ही जैसे इस बार सारा अपने रिलेशनशिप को नकारती नजर आई हैं। 

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल के सामने लगे सारा तेंदुलकर के नारे, नाम सुनते ही विराट कोहली ने दिया मजेदार रिएक्शन

बिना किसी दिखावे के पार्टी में पहुंचीं MS Dhoni की पत्नी, पैप्स को किया इग्नोर, फिर भी लूट रहीं तारीफें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन