1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या करण जौहर ने इशारों-इशारों में कहा था 'बेवकूफ'? अब भड़क गई एक्ट्रेस, लगा डाली क्लास

क्या करण जौहर ने इशारों-इशारों में कहा था 'बेवकूफ'? अब भड़क गई एक्ट्रेस, लगा डाली क्लास

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 16, 2024 04:33 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 04:33 pm IST

एक्ट्रेस दिव्या खोसला और करण जौहर के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करण जौहर के क्रिप्टिक पोस्ट ने दिव्या खोसला को काफी नाराज कर दिया है। उन्होंने करण जौहर की आलोचना करते हुए काफी कुछ कहा है।

Karan johar, Divya khossla- India TV Hindi
करण जौहर और दिव्या खोसला। Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री दिव्या खोसला की फिल्म 'सावी' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। फिल्म खासा नहीं चली। अब पिछले शुक्रवार को करण जौहर और आलिया भट्ट की 'जिगरा' रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म भले ही कमाल न कर रही हो लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में इसका काफी शोर है। फिल्म की रिलीज के साथ ही विवाद खड़ा हो गया है। 'सावी' की मेकर और लीड एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने 'जिगरा' को लेकर करण जौहर और आलिया भट्ट पर कई आरोप लगाए। दोनों ही फिल्मों में कितनी सामानताएं हैं इस पर बात होने लगी। एक तरफ दिव्या खोसला ने दावा किया कि 'जिगरा' उनकी फिल्म की कॉपी है। वहीं बॉक्स ऑफिस नंबर बढ़ाने के लिए टिकट खरीदने के भी आलिया पर आरोप लगाए। आलिया जहां इस विवाद पर चुप्पी साध गईं, वहीं करण जौहर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट कर बवाल खड़ा कर दिया। अब इसका जवाब दिव्या खोसला ने दिया है। 

अब बढ़ गया है विवाद

फिलहाल 'सावी' और 'जिगरा' के बीच खड़ा हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। गरमागरम बहस अब छिड़ चुकी है। करण जौहर ने दिव्या के आरोपों का जवाब अपने एक क्रिप्टिक पोस्ट जरिए दिया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मूर्खों को छुप रहकर जवाब देना ही सही है।  इसका जवाब दिव्या खोसला ने तुरंत एक और स्टोरी के साथ दिया था, 'सत्य हमेशा मूर्खों को नाराज करेगा, जो इसके विरोध में खड़े हैं।' अब इसी कड़ी में बात को आगे बढ़ाते हुए दिव्या खोसला कुमार ने एचटी से काफी कुछ कहा है। उन्होंने करण जौहर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि करण जौहर ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही पीआर से भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करवाया है।

क्या है दिव्या का कहना

दिव्या खोसला कुमार ने अपना पश्र रखते हुए कहा, 'आज जब मैं अपनी बात कहती हूं तो श्री करण जौहर मुझे चुप कराने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। क्या अनैतिक प्रथाओं की ओर इशारा करने वाली महिला को बेवकूफ कहना सही है? अगर मेरे साथ ऐसा हो रहा है तो इंडस्ट्री में नए लोगों का क्या होगा? यहाँ कोई राजा नहीं है और मेरे साथ किसी वस्तु की तरह व्यवहार नहीं किया जा सकता। ऐसे और भी कई अपमानजनक शब्द हैं जिनका इस्तेमाल उनके पीआर लेखों में किया गया था और मेरे स्टैंड लेने को पीआर स्टंट कहा गया था। मुझे खेद है, मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है। मैं पहले से ही फेमस हूं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन