1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Screw Dheela: Karan Johar ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट, Tiger Shroff का धमाकेदार एक्शन वीडियो किया शेयर

Screw Dheela: Karan Johar ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट, Tiger Shroff का धमाकेदार एक्शन वीडियो किया शेयर

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Jul 25, 2022 11:00 am IST,  Updated : Jul 25, 2022 11:00 am IST

Screw Dheela: अपने स्सपेंस से पर्दा उठाते हुए करण जौहर अपनी नई और बड़ी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म का नाम है 'स्क्रू ढीला' (Screw Dheela)।

Tiger Shroff- India TV Hindi
Tiger Shroff Image Source : TWITTER - FAN PAGE

Highlights

  • करण जौहर ने की फिल्म 'स्क्रू ढीला' की अनाउंसमेंट
  • ताबड़तोड़ एक्शन करते नज़र आए टाइगर श्रॉफ

Screw Dheela: बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर अपने रविवार को शेयर किए गए पोस्ट के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। उनके पोस्ट को पढ़ने के बाद हर किसी को ये अंदाज़ा तो लग गया था कि वो कोई बड़ी अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं। लेकिन वो क्या होगी ये कोई नहीं जानता था। करण ने रविवार को पोस्ट शेयर कर लिखा था - "अब खून खराबा होगा!" 

अपने स्सपेंस से पर्दा उठाते हुए करण जौहर अपनी नई और बड़ी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म का नाम है  'स्क्रू ढीला'। इस फिल्म के लीड स्टार हैं टाइगर श्रॉफ। करण जौहर ने टाइगर का एक धमाकेदार एक्शन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में को देखने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल काफी हाई हो गया है। टाइगर को यूं तो पहले भी एक्शन करते हुए देखा गया है। लेकिन इस  बार एक्टर एक्शन के साथ थ्रीलर भी पेश करने जा रहे हैं। 

Anupamaa Spoiler: पैसों की चमक-धमक ने पाखी का किया दिमाग खराब, अपनी ही मां को रास्ते से हटाने का बनाया प्लान

शेयर किए गए वीडियो में टाइगर ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक गुड़ों को चींटी की तरह मसलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की अगर बात करें तो शुरूआत में टाइगर मासूम चेहरे पर चश्मा लगाए नज़र आ रहे हैं। लेकिन रुकिए जरा इस मासूम चेहरे पर बिल्कुल भी ना जाए। आगे एक गुंड़ा टाइगर को मुक्के ही मुक्के मारता है और उससे उसका नाम पूछता है। जिसपर टाइगर अपना नाम अखिलेश मिश्रा बताते हैं। 

Akshay Kumar एक बार फिर बने सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले बॉलीवुड एक्टर, Income Tax से मिला सम्मान

इसके बाद गुंड़े टाइगर को एक वीडियो दिखाते हैं। जिसमें एक लड़की जिसकी पहचान फिलहाल छिपाई हुई है वो टाइगर को जॉनी कहकर पुकारती है और खुद को बचाने के लिए कहती है। बस यहां से वीडियो में एक्शन शुरू होता है। जो लास्ट तक खत्म ही नहीं होता। खबरों की मानें तो इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आ सकती हैं। वहीं फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करने वाले हैं और डायरेक्टर शशांक खेतान इसे डायरेक्ट करेंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन