1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shah Rukh Khan और विजय सेतुपति ने दी एक दूसरे को टक्कर, 'जवान' मेकर्स ने दिया फैंस को सरप्राइज

Shah Rukh Khan और विजय सेतुपति ने दी एक दूसरे को टक्कर, 'जवान' मेकर्स ने दिया फैंस को सरप्राइज

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Aug 10, 2023 04:28 pm IST,  Updated : Aug 10, 2023 04:28 pm IST

Jawan New Poster: शाहरुख खान ने 'जवान' के एक बिल्कुल ब्रैंड न्यू पोस्टर को शेयर किया है। जिसमें SRK के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी दमदार अंदाज मं नजर आ रहे हैं।

Jawan - India TV Hindi
Jawan New Poster Image Source : X

Jawan New Poster: शाहरुख खान ने अपने फैन्स को फिर एक शानदार सरप्राइज देते हुए अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म 'जवान' का एक बिल्कुल नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर पर फिल्म के लीड एक्टर्स नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर फिल्म के सुपरस्टार्स अपने दमदार किरदारों में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और खास चीज जिसने लोगों का ध्यान खींचा है, वो है पोस्टर पर पहली बार किंग खान और विजय सेतुपति के बीच एपिक फेस ऑफ की मिलने वाली झलक।

शाहरुख को टक्कर देते दिखे विजय सेतुपति 

शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज में अब केवल एक ही महीना बाकी हैं और इस फिल्म को लेकर उत्साह बिल्कुल हाई है। ऐसे में हर बीतते दिन के साथ फिल्म का प्रमोशन मजबूत होता जा रहा है, जिससे सिल्वर स्क्रीन पर किंग खान का जादू देखने की उम्मीद और भी तेज हो गई है। जहां 'जवान' प्रीव्यू ने पहले ही हमारे दिलों पर राज कर लिया है, वहीं फिल्म के पहले गाने 'जिंदा बंदा' ने भी फैन्स की  प्लेलिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब, इसी कड़ी में मेकर्स ने एसआरके, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म का एक नया लीड कास्ट पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के जरिए शाहरुख, नयनतारा और विजय सेतुपति को उनके अनोखे किरदारों में देखने से फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है। 

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन 

'जवान' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह पोस्टर किसी ट्रीट से कम नहीं लग रहा है। इसके कमेंट्स में हम विजय और शाहरुख दोनों के फैंस का रिएक्शन देख सकते हैं। जहां SRK के फैंस उन्हें ज्यादा दमदार बता रहे हैं वहीं विजय के फैंस उन्हें ज्यादा पावरफुल बता रहे हैं। हां यहां पर एक कमेंट कॉमन नजर आ रहा है कि अब फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है।  

रिलीज होने के कुछ ही घंटों में लीक हुई रजनीकांत की 'जेलर', मेकर्स को लगेगी बड़ी चपत!

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

'जवान' रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Dil Ka Telephone 2.0 में आयुष्मान खुराना के लटके-झटके कर रहे घायल, जुबान पर चढ़ जाएगा ये धांसू सॉन्ग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन