1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना ने पापा को दी ऐसी सलाह कि शाहरुख ने कहा- धन्यवाद! ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन

सुहाना ने पापा को दी ऐसी सलाह कि शाहरुख ने कहा- धन्यवाद! ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन

 Published : Mar 09, 2022 06:41 am IST,  Updated : Mar 09, 2022 06:41 am IST

इंटरनेट पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं।

suhana khan and shahrukh khan- India TV Hindi
suhana khan and shahrukh khan Image Source : INST/IAMSRK

Highlights

  • बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  • वीडियो में वह दुबई में घूमते नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह दुबई में घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए उन्होंने फैन्स को बताया है कि वह भी शाहरुख संग दुबई घूम सकते हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि शाहरुख किसी चीज की शूटिंग कर रहे हैं, तभी उनके फोन पर उनकी बेटी सुहाना खान का कॉल आता है और सुहाना पापा को दुबई में मस्ती करने और बोर नहीं होने की सलाह देती हैं, जिसके बाद 'कल हो ना हो' फेम ने उनकी बात मान ली और दुबई के अलग-अलग फेमस जगहों पर घूमने निकल गए।    

वीडियो कुछ यूं शुरु होता है कि शाहरुख दुबई में किसी शूटिंग पर होते हैं थोड़ी देर बाद शूटिंग खत्म हो जाती है। इसके बाद शाहरुख के पास सुहाना का फोन आता है, जिसमें वह अपने पापा को सलाह देती हैं कि उन्हें दुबई में एन्जॉय करना चाहिए, जिसके बाद शाहरुख निकल जाते हैं दुबई की गलियों में। वहां वह बच्चों के साथ डांस करते हैं, सेल्फी लेते हैं और फुटबॉल भी खेलते हैं।

वीडियो के अंत में शाहरुख खान को फिर से सुहाना का फोन आया। अपने दिन के बारे में पूछे जाने पर, शाहरुख खान ने कहा, 'आपका धन्यवाद, मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन रहा।' इस वीडियो में एक्टर का लुक शानदार है। लंबे बाल, डेपर लुक और चार्मिंग स्माइल को देखकर फैंस काफी खुश हैं।

इंटरनेट पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में, इस फिल्म का एक छोटा टीजर उन्होंने रिलीज किया था, जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन