Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान हैं असल लेडीज मैन, अदाओं के साथ रानी मुखर्जी का आंचल संभालते दिखे एक्टर, वीडियो वायरल

शाहरुख खान हैं असल लेडीज मैन, अदाओं के साथ रानी मुखर्जी का आंचल संभालते दिखे एक्टर, वीडियो वायरल

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Oct 16, 2023 09:49 am IST, Updated : Oct 16, 2023 09:49 am IST

'कुछ कुछ होता है' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर शाहरुख खान पहुंचे थे। उन्होंने अपनी अदा से एक बार फिर फैंस को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर एक्टर की खूब तारीफें हो रही हैं और इन तारीफों के पीछे एक खास वजह भी है। एक्टर ने रानी मुखर्जी की अपने अंदाज में मदद की है।

Shah rukh khan, rani mukherjee, rani mukerji- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM शाहरुख खान और रानी मुखर्जी।

क्लासिक फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 25 साल पूरे हो गए। इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल लीड रोल में थे। ये फिल्म एक लव ट्रायंगल को दिखाती है। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर मुंबई में एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जोहर एक साथ इस मौके पर नजर आए। काजोल इस इवेंट से नदारद रहीं। इसी दौरान फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक ने कई खुलासे किए। शाहरुख खान ने भी अपनी अदाओं से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि शाहरुख खान लेडीज मैन हैं। 

अदाओं से शाहरुख ने फिर जीता फैंस का दिल

'कुछ कुछ होता है' की स्पेशल स्क्रीनिंग से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान बड़े ही प्यार से रानी मुखर्जी का आंचल संभालते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटोशूट से पहले रानी का आंचल संभाला ताकि वो पैर के नीचे न आ जाए। इसके बाद वो सीढ़ी चढ़ते हुए भी एक्ट्रेस की साड़ी का आंचल अपने हाथ में लिए नजर आए। शाहरुख खान ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। वो हर महिला के साथ ही ऐसा बरताव रखते हैं, फिर चाहे वो उनकी पत्नी हों या उनकी को-एक्ट्रेस। इसी वजह से तो शाहरुख खान को लेडीज मैन कहा जाता है। 

वायरल हो रहा शाहरुख का वीडियो
शाहरुख खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शाहरुख खान असल जेंटलमैन हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा, 'कृतज्ञता, प्यार और देखभाल- सभी राजा वाले गुण एक राजा में। शाहरुख ने अपने आकर्षण से 'कुछ कुछ होता है' की टीम का आभार व्यक्त किया।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, 'सबसे विनम्र सुपरस्टार कुछ कुछ होता है के 25 साल पूरे होने के जश्न में पहुंचे।' वहीं एक और शख्स ने लिखा,'शाहरुख खान उनकी साड़ी पकड़ रहे हैं... इसलिए वो स्वभाव से राजा हैं।' इसके अलावा भी कई यूजर्स एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

फिल्म में सलमान खान का भी था अहम रोल
बता दें, ये फिल्म लोगों की आज भी पसंदीदा है। फिल्म को रिलीज के बाद खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान भी एक छोटे और अहम रोल में नजर आए थे। उन्होंने अमन का किरादर निभाया था, जिससे काजोल की शादी होते-होते रह गई थी। फिल्म में लोगों को काजोल और शाहरुख की दोस्ती वाला कॉलेज लव काफी पसंद आया था। 

ये भी पढ़ें: 'करण जौहर मेरे दोस्त नहीं!' डायरेक्टर के सामने ही आखिर क्यों शाहरुख खान ने कही ऐसी बात

कौन हैं 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट सना रईस खान, शाहरुख खान के बेटे आर्यन से जुड़े हैं तार

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement