1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पहले 6 थे, अब 2 रह गए', एक-एक कर परिवार के 4 सदस्यों की मौत, टूटीं शाहरुख खान की एक्ट्रेस, बयां किया दर्द

'पहले 6 थे, अब 2 रह गए', एक-एक कर परिवार के 4 सदस्यों की मौत, टूटीं शाहरुख खान की एक्ट्रेस, बयां किया दर्द

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 11, 2026 12:04 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 12:04 pm IST

'कभी हां कभी ना' में शाहरुख खान संग नजर आईं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में एक फोटो शेयर की और बताया कि कैसे एक-एक कर उनके परिवार के 4 सदस्यों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और अब वह सिर्फ 2 ही लोग बचे हैं।

suchitra krishnamoorthi- India TV Hindi
कभी हां कभी ना में शाहरुख संग काम कर चुकी हैं सुचित्रा कृष्णमूर्ति Image Source : INSTAGRAM/@SUCHITRAKRISHNAMOORTHI

फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं शाहरुख खान की 'कभी हां कभी ना' को-स्टार सुचित्रा कृष्णमूर्ति, जिनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति अब फिल्मों से दूर हो चुकी हैं और लेखिका बन चुकी हैं, लेकिन अक्सर वह किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब वह अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसके जरिए उन्होंने अपने इकलौते भाई के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने भाई के निधन कि जानकारी दी थी और अब अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में बताया कि कभी उनके परिवार में 6 सदस्य थे और अब वह सिर्फ 2 ही बचे हैं।

भाई के निधन से सदमे में सुचित्रा कृष्णूर्ति

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें वह, उनके माता-पिता और भाई-बहन नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए सुचित्रा ने बताया कि हाल ही में उनके इकलौते भाई का निधन हो गया। 2 अप्रैल को ही अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने भाई को अंतिम विदाई दी थी। बहुत कम समय में उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिससे वह सदमे में हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन के जरिए अपना दर्द बयां किया, जिसने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया है।

परिवार के 4 सदस्यों की हुई मौत

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता से लेकर भाई-बहन तक, उनके परिवार के चार सदस्यों का निधन हो चुका है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'मेरे माता-पिता वेंकेटनरसिम्हा कृष्णमूर्ति, डॉक्टर सुलोचना कृष्णमूर्ति, मेरी बहन सुजाता कुमार और मेरे भाई डॉक्टर सुधाकर कृष्णमूर्ति  के लिए। उनके मार्गदर्शक प्रकाश में सदा के लिए।' पोस्ट के कैप्शन में सुचित्रा ने लिखा- 'आज डेडिकेशन पेज अपडेट किया। कभी सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी करना पड़ेगा।'

कुछ दिन पहले हुआ भाई का निधन

कुछ दिन पहले ही सुचित्रा कृष्णूर्ति के भाई सुधाकर कृष्णमूर्ति का निधन हुआ था। सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपने भाई के काफी करीब थीं वह कई इंटरव्यूज में अपने भाई से मिले समर्थन के बारे में बात कर चुकी हैं। बता दें, भाई से पहले अभिनेत्री की बहन सुजाता का निधन हो गया था। 2018 में कैंसर के चलते सुजाता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और इससे पहले उनके माता-पिता का निधन हो गया था।

ये भी पढ़ेंः एक्टिंग डेब्यू को तैयार कपूर खानदान की एक और लाडली, एक्साइटेड हुईं आलिया भट्ट, जाहिर की खुशी

निया शर्मा और आदिवी शेष की केमिस्ट्री ने जीता दिल, बन गई फैंस की फेवरेट जोड़ी, वायरल वीडियो ने मचाया धमाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन