पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर करिश्मा, करीना और रणबीर तक कपूर खानदान ने हिंदी सिनेमा को अब तक कई बड़े स्टार दिए हैं। अब कपूर फैमिली की एक और सदस्य बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं और वो भी 45 की उम्र में। हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की, जो कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया और रिलीज डेट का ऐलान किया, जिस पर अब आलिया भट्ट का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
ननद के डेब्यू से खुश हैं आलिया
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी ननद और सास यानी रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की। आलिया ने इंस्टाग्राम के जरिए 'दादी की शादी' को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। पोस्टर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में शेयर करते हुए आलिया ने नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी को टैग करते हुए लिखा, “वाह”, इसके बाद उन्होंने चक्कर आने वाले और इंद्रधनुष के इमोजी लगाए।

कॉमेडी ड्रामा होगी दादी की शादी
मेकर्स ने 10 अप्रैल को फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें कपिल शर्मा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आर सरथ कुमार और सादिया खतीब जैसे कलाकार नजर आएंगे। पोस्टर से एक बात जाहिर होती है कि ये एक कॉमेडी ड्रामा होगी, जिसे दर्शक परिवार के साथ एंजॉय कर सकेंगे। इस फिल्म के निर्देशक आशीष मोहन हैं, जो अक्षय कुमार स्टारर 'खिलाड़ी 786' जैसी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं और अब नई कॉमेडी-ड्रामा के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी स्टारर 'दादी की शादी' 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'दादी इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं और सारे नियम तो़ रहीहैं। क्या परिवार उनका साथ देगा या खिलाफ होगा? दादी की शादी 8 मई को रिलीज हो रही है। Gen D से लेकर Gen Z तक सभी इन्वाइटेड हैं।'
ये भी पढ़ेंः Dacoit Box Office Collection Day 1: आदिवी शेष–मृणाल ठाकुर की फिल्म ने की दमदार ओपनिंग, दुनियाभर में कमाए 13 करोड़
बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग, अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा