1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dacoit Box Office Collection Day 1: आदिवी शेष–मृणाल ठाकुर की फिल्म ने की दमदार ओपनिंग, दुनियाभर में कमाए 13 करोड़

Dacoit Box Office Collection Day 1: आदिवी शेष–मृणाल ठाकुर की फिल्म ने की दमदार ओपनिंग, दुनियाभर में कमाए 13 करोड़

 Published : Apr 11, 2026 08:48 am IST,  Updated : Apr 11, 2026 08:48 am IST

आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। इसने अपने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत की।

Dacoit Box Office Collection Day 1- India TV Hindi
आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर Image Source : INSTAGRAM/@ADIVISESH

आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' आखिरकार 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत ठीक-ठाक रही। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाई, जिसकी वजह से नई फिल्मों की कमाई पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा, लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार 'डकैत' ने अपने पहले ही दिन दुनिया भर में 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'डकैत' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं, धुरंधर 2 अपने चौथे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है और इस नई फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है। एक जबरदस्त ओपनिंग वीकेंड के लिए डकैत को आने वाले दिनों में अपनी रफ्तार बनाए रखनी होगी। 'डकैत' ने स्लीपर हिट फिल्म 'अनगनगा ओका राजू' 5.5 करोड़ और अपनी पिछली फिल्म 'हिट द सेकंड केस' 6.4 करोड़ के आंकड़े को पछाड़ने में कामयाब रही, लेकिन हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' की पहले दिन की कमाई को पार करने में नाकाम रही, जिसने 7 करोड़ कमाए थे।

दुनियाभर में कमाए 13 करोड़

'डकैत' ने 3,800 शो में 6.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 7.57 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 6.50 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने कुल 6.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 13.57 करोड़ हो गया है।

भाषा के हिसाब से 'डकैत' का कलेक्शन

तेलुगू वर्शन ने 1,883 शो में 5.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 41.0% ऑक्यूपेंसी के साथ कलेक्शन में बढ़त बनाई। हिंदी वर्शन ने 1,917 शो से 12.0% की कम ऑक्यूपेंसी के साथ 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया।

आदिवी शेष–मृणाल ठाकुर की प्रेम कहानी

'डकैत' एक ऐसे हत्या के दोषी की कहानी है, जो जेल से एक ही मकसद के साथ भाग निकलता है और वो है अपनी प्रेमिका से बदला लेना। इसके बाद घटनाओं का एक ऐसा सिलसिला शुरू होता है, जो सही और गलत के बीच की रेखा को धुंधला कर देता है। पहली बार निर्देशन कर रहे शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, प्रकाश राज और अनुराग कश्यप हैं।

ये भी पढे़ं-

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रखी गई भजन संध्या, रणवीर और जाह्नवी ने किया गरबा, भक्ति में लीन दिखीं गौरी खान

बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग, अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन