1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shah Rukh Khan ने फैंस को दिया एक और गिफ्ट, Jawan की कहानी को लेकर खोला बड़ा राज!

Shah Rukh Khan ने फैंस को दिया एक और गिफ्ट, Jawan की कहानी को लेकर खोला बड़ा राज!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 13, 2023 06:13 pm IST,  Updated : Jul 13, 2023 06:14 pm IST

शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर फैंस के बीच खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। शाहरुख खान भी लगातार फैंस को फिल्म से जुड़ी अपडेट साझा कर रहे हैं। शाहरुख ने एक बार फिर फिल्म से जुड़ी कुछ अहम जानकारी साझा की है।

Jawan, Shah rukh khan- India TV Hindi
जवान। Image Source : TWITTER

शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस में फिल्म की कहानी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है। कई फैंस ट्विटर पर फिल्म को लेकर चर्चा शुरू कर दिए हैं। वहीं कई फैंस ने फिल्म की कहानी भी डिस्कस कर रहे हैं। इसी बीच हमेशा की तरह एक बार फिर शाहरुख ने आस्क SRK सेशन रखा। इस सेशन में शाहरुख खान अपने फैंस को उनके सवालों का जवाब देते हैं। इस बार भी उन्होंने फैंस के अजीब और अटपटे सवालों का जवाब दिया है, जो फैंस का खूब मनोरंजन कर रहा है।

शाहरुख ने पूरा किया फैंस से किया वादा

शाहरुख ने गुरुवार को ट्विटर पर अपने फैंस के साथ एक चैट सेंशन आयोजित किया, जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' पर कई सवालों के जवाब देते नजर आए। इसी दौरान उन्होंने अपनी फिल्म का नया पोस्ट भी जारी किया। उन्होंने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'मुझे काम पर वापस जाना है. #जवान रिलीज के लिए तैयार हो रही है. #AskSRK के लिए अपना समय देने के लिए धन्यवाद। जैसा कि फिल्म का पोस्टर दिखाने का वादा किया गया था और निश्चित रूप से ढेर सारा प्यार। आप सभी से सिनेमाघरों में मुलाकात होगी। '

एक्टर ने खोला फिल्म से जुड़ा राज
इसके साथ ही शाहरुख खान ने एक और फैन को मजेदार जवाब दिया। एक फैन ने उनसे सवाल किया, 'असल में मेरा बेटा इन शक्लों को देखकर डरता है, फिर भी इसे देखने की कोशिश करेंगे।' इसके जवाब में शाहरुख ने फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म में कुछ भी डरावना नहीं है। जवाब में शाहरुख ने लिखा, 'क्षमा करें, लेकिन फिल्म बिल्कुल भी डरावनी नहीं है। उसे जब भी और कभी भी दिखाओ। #जवान'

शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब 
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से एक यूजर ने पूछा कि क्या वह अपनी फिल्म का टिकट खुद खरीदते हैं। इस पर किंग खान ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। यूजर ने हिंदी में पूछा, 'आप क्या अपनी फिल्म का टिकट खुद ही खरीदते हो?' इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, 'तुम क्या अपने काम की सैलरी का खुद भुगतान करते हो?' एक फैन ने शाहरुख से सिनेमा की उनकी परिभाषा पूछी, जिस पर उन्होंने कहा, 'लोगों के दिलों में अच्छे बदलाव लाने की थोड़ी सी भी उम्मीद के साथ लोगों के एक बड़े वर्ग का मनोरंजन करने में सक्षम होना। हैशटैग जवान।'

कैसे हैं नयनतारा और विजय?
एक यूजर ने नयनतारा और विजय के साथ काम करने के बारे में पूछा। शाहरुख ने सवाल का जवाब दिया, 'नयन सबमें सबसे प्यारी हैं। बहुत सारा प्यार और सम्मान। विजय सर एक कमाल के 'पागल' अभिनेता हैं। वास्तव में दोनों से सीखने के लिए बहुत कुछ है। हैशटैग जवान।' एटली के साथ काम करने पर उन्होंने कहा, 'एटली बहुत अच्छे हैं। कड़ी मेहनत करते हैं और फिल्म में मुझे अच्छा दिखाने के लिए वन प्वाइंट एजेंडे पर चलते हैं। वह शानदार हैं। मैं उन्हें, प्रिया और मीर को शुभकामनाएं देता हूं।'

रिलय लाइफ में सोशल रहते हैं शाहरुख
एक फैन ने उनसे फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी चोटों के बारे में सवाल किया। शाहरुख ने लिखा, 'जब तक दिल पर चोट न लगे बाकी सब चलता है। #जवान।' एक यूजर ने पूछा कि क्या उन्हें फिल्म से संबंधित कोई मीम देखने का मौका मिला, तो उन्होंने कहा, 'नहीं, कोई मीम नहीं देखा, मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बिताता, मैं रियल लाइफ में सोशल रहने की कोशिश करता हूं! लेकिन खुशी है कि सभी को यह पसंद आया।  हैशटैग जवान।'

एटली के आइडिया के बारे में शाहरुख ने की बात
'जवान' के गाने 'बेकरार करके' के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा, 'यह गाना एटली का आइडिया है। डांस और बाकी सब के साथ मुझे भी यह बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि इस आइडिया में बहुत ज्यादा जादू है। हैशटैग जवान।' 

बता दें, जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा के साथ शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: 'अनुपमा' में माया की मौत बनी TRP लिस्ट में गेम चेंजर, इस शो ने निकाली 'गुम है किसी के प्यार में' की हवा!

'गदर 2' की सकीना ने बहू के इंटीमेट सीन को लेकर कही ऐसी बात, लोगों का फूटा गुस्सा!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन