1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की Pathaan ने पाकिस्तान में मचाया बवाल, चोरी से चल रही थी मूवी फिर हुआ बड़ा एक्शन

शाहरुख खान की Pathaan ने पाकिस्तान में मचाया बवाल, चोरी से चल रही थी मूवी फिर हुआ बड़ा एक्शन

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Feb 05, 2023 02:15 pm IST,  Updated : Feb 05, 2023 02:15 pm IST

शाहरुख खान की फिल्म पठान पाकिस्तान में बैन है, लेकिन शाहरुख के फैंस इस फिल्म की अवैध स्क्रीनिंग कर रहे थे।

twitter- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Image Source : TWITTER

फिल्म 'पठान' का भारत में डंका बज रहा है। 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ भारत में रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई थी। हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान में फिल्म पठान ने बवाल मचा दिया है। पाकिस्तान में भी शाहरुख खान के काफी फैंस हैं, लेकिन कई देशों के रिश्तें ठीक नहीं होने के कारण पाकिस्तानी एक्टर-एक्ट्रेस को बॉलीवुड में काम करना मना है। इसी कारण वहां इंडियन फिल्में दिखाने पर बैन लगा हुआ है, लेकिन पाकिस्तान के एक इवेंट कंपनी ने कराची में पठान के शोज अरेंज किए, जिसके बाद सिंध सेंसर बोर्ड ने कड़ा एक्शन लिया।

Bigg Boss winner: प्रियंका चाहर चौधरी के सिर सजेगा ताज या एमसी स्टेन ले जाएंगे 'बिग-बॉस' की टॉफी?

टाइम्स नाउ के अनुसार सिंध सेंसर बोर्ड प्राइवेट स्क्रीनिंग के टिकट बेच रहे फेसबुक पेज की जांच की। सेंसर बोर्ड ने कंपनी पर उल्लंघन की सजा बताते हुए सभी शोज कैंसिल किए और 3 साल की जेल और 1 लाख का जुर्माना लगाया। पाकिस्तान ने पहली बार 1965 में भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाया था जब दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ था। देश के पूर्व सैन्य शासक जनरल परफेज मुशर्रफ ने बॉलीवुड फिल्मों को एक बार फिर से स्थानीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की अनुमति देने से पहले यह प्रतिबंध चार दशक तक चलेगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कोर्ट में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हुए विराट-सई, खोली सारी पोल

11वें दिन फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।11वें दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म 'पठान' ने 22-23 करोड़ की कमाई की है। पठान का कुल कलेक्शन 401 करोड़ के पार हो गया है। 400 करोड़ के आंकड़े को पार करते ही पठान ने दंगल को पीछे छोड़ दिया। फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 387.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।फिल्म ने रितिक रोशन की 'वॉर' 'केजीएफ-2', 'बाहुबली' को पीछे छोड़ा था। शाहरुख खान की 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म पठान में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, जॉन अब्राहम विलेन बने हैं। इस फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है। बता दें 'केजीएफ 2' के हिंदी डबिंग ने 46.79 करोड़ का सेकेंड डे कलेक्शन किया था। 'बाहुबली 2' ने 40.5 करोड़ की कमाई की थी।

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन